Advertisement
केरल-असम समेत 5 राज्यों के रुझान, पश्चिम बंगाल में BJP आगे, तमिलनाडु में विजय बनेंगे किंगमेकर!
Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. बंगाल में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर गिनती हो रही है. असम में 126 सीटों की गिनती 40 केंद्रों पर चल रही है, जहां एनडीए की तीसरी बार वापसी की उम्मीद है.
Advertisement
Election Results 2026: पश्चिम बंगाल सहित असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी जैसे पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आज मतगणना का दिन है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में संवेदनशील स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां 293 सीटों के लिए कुल 77 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. शुरुआती रुझान पर नजर डालें तो इस बार बंगाल की सत्ता का चाभी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के हाथ से निकलते हुए दिखाई दे रही है.
असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु पर भी एक नजर
यह भी पढ़ें
वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में भी मतगणना जारी है. असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 35 जिलों के 40 केंद्रों पर की जाएगी. वहीं,तमिलनाडु में इस बार राजनीतिक मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है, जहां सत्तारूढ़ डीएमके के सामने एआईएडीएमके के साथ-साथ अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके और सीमान की एनटीके जैसी नई राजनीतिक ताकतें भी चुनौती पेश कर रही हैं. डीएमके लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है.इसी तरह केरल की 140 और पुडुच्चेरी की 30 सीटों के नतीजे भी आज ही सामने आएंगे.