Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

IPL 2027 में फिर दिखेंगे धोनी? CSK CEO काशी विश्वनाथन के दिया बड़ा बयान, रैना ने भी की अपील

एमएस धोनी आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि वह धोनी को एक और आईपीएल सीजन के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

आईपीएल की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन का मानना है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी में अभी क्रिकेट बाकी है.वह टीम के लिए एक आखिरी सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे.धोनी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.

“धोनी के खेलने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा”

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथन ने कहा कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह उन पर छोड़ दिया है.

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए.मुझे भी उनसे पूछना होगा.जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं.मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस हैं.वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं, आप जानते हैं।" 

Loading Ad...

Ranji Trophy 2026-27: कब से शुरू होगा टूर्नामेंट? जानिए कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और क्या हैं नियम

धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था.वह 45 साल के हो चुके हैं.ऐसे में धोनी के आगामी सीजन में खेलने पर सवाल उठते रहते हैं.

Loading Ad...

रैना ने भी धोनी से की वापसी की अपील

एमएस धोनी आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि वह धोनी को एक और आईपीएल सीजन के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं.

चेपॉक में सीएसके के पारंपरिक लैप ऑफ ऑनर में धोनी के हिस्सा लेने के बाद, रैना ने कहा कि उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए उनसे वापसी करने की गुजारिश की थी. 

Loading Ad...

IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले धोनी

रैना ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 को मिस कर दिया.यह नहीं गिना जाएगा.आपको अगले साल वापस आना होगा.”

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर भड़के अजिंक्य रहाणे, बोले- इसे IPL से हटा देना चाहिए

Loading Ad...

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि धोनी ने वापसी के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं किए हैं.यह उनका निजी फैसला होगा.मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं.टीम भी फिर से अच्छी तरह से घुल-मिल रही है.फैंस भी चाहते हैं कि वह आएं.उन्होंने मुझसे कहा था कि देखते हैं.इसका मतलब है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी करेंगे.

संजू सैमसन संभाल सकते हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सीएसके में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसका जवाब सीएसके ने पिछले सीजन में टीम में संजू सैमसन को शामिल कर दे दिया था.पिछले सीजन सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.टीम 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ आठवें स्थान पर रही थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...