×
जिस पर देशकरता है भरोसा

वनडे 'ट्राई सीरीज': श्रीलंका दौरे के लिए 'भारत-ए' टीम का ऐलान, तिलक को कमान, वैभव सूर्यवंशी को 'गोल्डन चांस'

BCCI ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए India A टीम की घोषणा कर दी है.

Author
14 May 2026
( Updated: 14 May 2026
05:54 PM )
वनडे 'ट्राई सीरीज': श्रीलंका दौरे के लिए 'भारत-ए' टीम का ऐलान, तिलक को कमान, वैभव सूर्यवंशी को 'गोल्डन चांस'
Image Credit: IANS/Biplab Banerjee
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सेलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है. श्रीलंका 'ए', इंडिया 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच यह सीरीज 9-21 जून के बीच खेली जाएगी. 

रियान पराग बने उप-कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग को इस ट्राई सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. इस टीम में प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज जैसे उभरते होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं.

श्रीलंका A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी टीम इंडिया

लिमिटेड-ओवर्स की इस ट्राई-सीरीज के बाद, इंडिया 'ए' की टीम श्रीलंका 'ए' के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी. इन रेड-बॉल मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा बाद में होगी. व्हाइट-बॉल सीरीज दांबुला में खेली जाएगी, जबकि मल्टी-डे मैच गाले में आयोजित होंगे.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को मिला IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. पिछले सीजन 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाने वाले वैभव ने इस सीजन 11 मुकाबलों में 40 की औसत के साथ 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं.

भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में 9 जून को श्रीलंका-ए से भिड़ेगी, जिसके बाद 11 जून को उसका सामना अफगानिस्तान-ए से होगा. 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा. इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी. फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा.

Advertisement

ट्राई-नेशन ए सीरीज का पूरा कार्यक्रम:

9 जून: भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए

11 जून: भारत-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए

Advertisement

15 जून: भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए

17 जून: भारत-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए

21 जून: फाइनल

Advertisement

ट्राई-सीरीज के लिए भारत-ए की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

इनपुट-आईएएनएस

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें