Advertisement
IPL 2027 से पहले DC का बड़ा बदलाव, चामिंडा वास को मिली अहम जिम्मेदारी
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.
Advertisement
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.
चामिंडा वास बने डीसी के गेंदबाजी कोच
डीसी ने शनिवार की सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच बनाए जाने की घोषणा की.
Advertisement
IPL 2027: युवराज सिंह की नई पारी शुरू, दिल्ली कैपिटल्स के लिए निभाएंगे कोच की भूमिका
Advertisement
IPL 2027 से पहले डीसी ने बदली अपनी कोचिंग
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम को पूरी तरह बदल दिया है. अपना पहला खिताब जीतने को प्रयासरत डीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना हेड कोच बनाया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह डीसी के सहायक और बल्लेबाजी के रूप में नियुक्त किए गए हैं. चामिंडा वास की तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्ति डीसी की कोचिंग टीम को और प्रभावशाली बनाती है.
Advertisement
डीसी में अमित मिश्रा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और दिल्ली के लिए खेल चुके अमित मिश्रा को डीसी अपना स्पिन गेंदबाजी कोच बना सकती है. हालांकि, मिश्रा के नाम की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है.
Advertisement
चामिंडा वास का क्रिकेट करियर
चामिंडा वास क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं और वह क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं. 1994 से लेकर 2009 के बीच चामिंडा वास ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट में 355, 322 वनडे में 400 और 6 टी20 में 6 विकेट लिए. वह आईपीएल के 13 मैचों में 18 विकेट भी ले चुके हैं. वह 1996 में वनडे विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य रहे हैं.
52 साल के चामिंडा वास का दिल्ली कैपिटल्स के साथ तेज गेंदबाजी कोच के रूप जुड़ना निश्चित रूप से फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी को मजबूती देगा. युवा गेंदबाजों के पास वास से तेज गेंदबाजी के गुर सीखने का एक सुनहरा मौका भी होगा.
Advertisement
यह भी पढ़ें
वास बतौर कोच श्रीलंका क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं.