×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पर्थ टेस्ट जीतने के साथ WTC रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँचा भारत

पर्थ में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 295 रनों की शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गया है।

Author
25 Nov 2024
( Updated: 10 Dec 2025
07:06 AM )
पर्थ टेस्ट जीतने के साथ WTC रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँचा भारत
बार्डर-गवास्कर ट्रॉफ़ी के पहले टेस्ट मैच में पहले दिन 150 रनों पर ढेर होने के बावजूद टीम इंडिया ने कंगारुओं को ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में 295 रनों से पटखनी दे दी और इस स्टेडियम में अजेय मेज़बान टीम को हराकर रिकॉर्ड बना दिया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति और न्यूज़ीलैंड से घर में 3-0 से हार के बाद टीम की ये जीत काफ़ी अहम है। ये जीत टीम के मोरॉल से लेकर WTC अंक तालिका के लिहाज़ से भी काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हुआ है।

पर्थ में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 295 रनों की शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गया है। 

घर के बाहर भारत की ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत!


पर्थ में 295 रनों की जीत भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर से बाहर रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इसने 1977 में मेलबर्न में मिली 222 रनों की जीत को पीछे छोड़ दिया। इस नए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाइ टीम अब तक अजय थी लेकिन टीम इंडिया ने रिकॉर्ड के साथ-साथ पर्थ का घमंड भी तोड़ दिया। 

भारत का BGT में 4-0 से जीतना ज़रूरी 


इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से हारने के बाद भारत को WTC फाइनल में जगह पक्की करने के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांच मैचों में से कम से कम चार मैच जीतने की जरूरत थी। इसी क्रम में भारत ने पर्थ में शानदार जीत के साथ एक पड़ाव पार कर लिया है और उसे  बिना हारे कम से कम 3 मैच और जीतने हैं।

टीम इंडिया के पॉइंट प्रतिशत में हुआ सुधार!


ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इस बड़ी जीत के साथ ही भारत का पॉइंट प्रतिशत बढ़कर 61.11 हो गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 9 टीमों की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। हालांकि कंगारू टीम 57.69 PTC के साथ अभी भी अपने खिताब को बचाने की दौड़ में बहुत आगे है। भारत को 11 जून को लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए अपने शेष चार मैचों में से तीन जीतने की जरूरत है। 

अगला टेस्ट एडिलेड ओवर में होगा


भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अब एडिलेड ओवल में डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट के लिए एडिलेड की यात्रा करेंगे, जो 6-10 दिसंबर तक होगा। इस टेस्ट से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ जुड़ जाएँगे। कप्तान के टीम के साथ आने पर पर्थ के विनिंग कंबिनेशन में बदलाव होगा और केएल राहुल या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को बाहर बैठना पर सकता है। हालाँकि इस बात की पूरी संभावना है कि राहुल पर्थ में किए बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं और जुरेल को बाहर जाना पड़ सकता है।

WTC फ़ाइनल की दौड़ में शामिल अन्य टीमें!


भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा, दो अन्य टीमें भी फाइनल मुकाबले में जगह बनाने की दौड़ में हैं, जिसमें श्रीलंका भी शामिल है जो 55.56 अंक प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है, तथा घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड पर 2-0 की श्रृंखला जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है।

श्रीलंका को अपने बचे हुए चार टेस्ट मैचों में से तीन और जीत की जरूरत है, लेकिन उनका काम मुश्किल होगा क्योंकि 27 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच होने हैं। 2025 में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो मैचों की सीरीज भी होनी है।

इस बीच, न्यूजीलैंड 54.55 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर है और 28 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के साथ भिड़ने पर लॉर्ड्स में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा।

फाइनल में जगह बनाने के लिए ब्लैक कैप्स को बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली मजबूत इंग्लैंड टीम के खिलाफ वाइट वॉश की जरूरत है। कीवी टीम इससे पहले भारत को उसकी ही जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा चुकी है।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें