Advertisement
IND vs WI: प्रिंस यादव ने 6 गेंदों में 13 रन ठोककर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अश्विन-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल
भारत के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले बल्ले से 6 गेंदों में 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है.
Advertisement
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया. भारत के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंद से भले ही कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में 6 गेंदों में 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर हासिल की अनोखी उपलब्धि
प्रिंस ने अपनी इस पारी में 3 चौके लगाए. वह भारत की ओर से नंबर 10 या 11 पर बल्लेबाजी करते हुए तीन या उससे अधिक बाउंड्री लगाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले, टी20 इंटरनेशनल में इस बैटिंग पोजीशन पर खेलते हुए सिर्फ रविचंद्रन अश्विन और एस श्रीसंत ही यह मुकाम हासिल कर सके हैं.
Advertisement
Ranji Trophy 2026-27: कब से शुरू होगा टूर्नामेंट? जानिए कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और क्या हैं नियम
Advertisement
अश्विन ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में 3 बाउंड्री लगाई थी. वहीं, श्रीसंत ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 10 की पोजीशन पर खेलते हुए 10 गेंदों में 19 रनों की अपनी पारी में चार चौके लगाए थे. हालांकि, प्रिंस का प्रदर्शन गेंद से कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 37 रन दिए.
अभिषेक शर्मा ने खेली 30 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी
Advertisement
तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली. 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया. तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 14 रन बनाए.
भारत सीरीज में 2-1 से आगे
यह भी पढ़ें
हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों का योगदान दिया. शमर स्प्रिंगर 11 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, नमन धीर ने 2 विकेट झटके. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है.