Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Ind vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार को मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को होने वाले पांचवें टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया है.

Image Credit: Instagram/Bhuvneshwar Kumar
Loading Ad...

वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया है. सीरीज के चौथे मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को चोट लग गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए टीम में शामिल भुवनेश्वर

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया है. मौजूदा टी20 सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा."

Loading Ad...

IPL 2027 में फिर दिखेंगे धोनी? CSK CEO काशी विश्वनाथन के दिया बड़ा बयान, रैना ने भी की अपील

Loading Ad...


बीसीसीआई ने आगे बताया कि अर्शदीप को अभी पांचवें टी20 मैच से पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है; हालांकि, उनके खेलने को लेकर फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा.

चौथे टी20 मैच के दौरान चोटिल हुए थे अर्शदीप

Loading Ad...

बीसीसीआई ने कहा, "बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच के दौरान अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया. आखिरी टी20 मैच में उनके खेलने पर फैसला, उनके ठीक होने की स्थिति को देखते हुए मैच से पहले लिया जाएगा."

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में, बल्लेबाजी करते समय अर्शदीप के बाएं कंधे पर चोट लग गई थी. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आखिरी ओवर में शमार जोसेफ की एक बाउंसर अर्शदीप के गेंदबाजी वाले हाथ पर लग गई. भारतीय तेज गेंदबाज दर्द में थे, उन्होंने अगली गेंद का सामना भी किया, लेकिन फिर 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर चले गए. इस मैच में वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया.

न्यूजीलैंडदौरे के लिए भुवनेश्वर को किया गया था शामिल 

Loading Ad...

इस बीच, भुवनेश्वर को पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बुलाया जा चुका है. यह सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी. 36 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरी बार नवंबर 2022 में एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन की बदौलत, इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम में फिर से अपनी जगह बना ली है.


भारत की अपडेटेड टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...