Advertisement
IND vs NZ: भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, संजू सैमसन और नमन धीर ने मचाया धमाल
भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर से 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच में भारत की ओर से नमन धीर ने खेली तूफानी पारी.
Advertisement
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया. हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया.
पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 93 रन जोड़े. अभिषेक 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए. नंबर तीन पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.
Advertisement
Ind vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास, T20 में 7वीं बार किया ये कमाल
Advertisement
नमन धीर ने खेली आतिशी पारी
ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके. अक्षर पटेल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और वह 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और उन्होंने नमन धीर के साथ मिलकर 22 गेंदों में 43 रन जोड़े. अय्यर ने 28 गेंदों में एक चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए.
Advertisement
अंत के ओवरों में नमन धीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 280 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट चटकाए.
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बनाए थे 225 रन
Advertisement
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 225 रन बनाए. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. सीफर्ट ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं, एलन 24 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल ने 28 रनों का योगदान दिया, जबकि बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन बनाए.
यह भी पढ़ें
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड की ओर से एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 205 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन बनाए. फिलिप्स ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया.