×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गेमिंग ऐप केस में ED दफ्तर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पूछताछ शुरू हुई

'वनएक्सबेट' ने सुरेश रैना को गेमिंग एम्बेसडर बनाते हुए उन्हें 'रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसेडर' का नाम दिया था. सुरेश रैना भारत के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं. उन्हें बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है.

Author
13 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:15 AM )
गेमिंग ऐप केस में ED दफ्तर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, पूछताछ शुरू हुई
Advertisement

भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना 'वनएक्सबेट' मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं.  रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना से अब पूछताछ शुरू भी हो गई है. इस मामले के जोर पकड़ने से मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म और उनके सेलिब्रिटी प्रमोटर्स पर चल रही कार्रवाई का एक हिस्सा है.

ईडी के सामने पेश हुए सुरेश रैना

ईडी सूत्रों ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म खुद को कौशल-आधारित खेलों की मेजबानी करने वाला प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इनमें ऐसे एल्गोरिथम का इस्तेमाल किया गया है, जो मौजूदा भारतीय कानूनों के तहत उन्हें 'गैंबलिंग ऑपरेशन' के रूप में वर्गीकृत करते हैं.

बेटिंग ऐप प्रमोशन मामले में बढ़ी रैना की मुश्किल 

'वनएक्सबेट' ने सुरेश रैना को गेमिंग एम्बेसडर बनाते हुए उन्हें 'रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसेडर' का नाम दिया था. सुरेश रैना भारत के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं. उन्हें बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है.

Advertisement

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके है रैना 

सुरेश रैना ने भारत की ओर से 226 वनडे मुकाबलों में 5,615 रन बनाए हैं, जबकि 78 टी20 मुकाबलों में 1,605 रन बनाए हैं. वहीं, 18 टेस्ट मैचों में उनके नाम 768 रन दर्ज हैं. रैना तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं.

इस जांच में पहले ही कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ चुका है. सोमवार को एक्टर राणा दग्गुबाती फिल्म की व्यस्तताओं के कारण 23 जुलाई को जारी अपने समन को स्थगित करने की मांग के बाद हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए थे.

Advertisement

राणा दग्गुबाती से भी हो चुकी है पूछताछ 

राणा दग्गुबाती सोमवार को हैदराबाद के बशीराबाद स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऐप के प्रचार के लिए पैसे मिले या नहीं. अगर पैसे मिले, तो उन्हें कहां खर्च किया गया.

Advertisement

मई में तेलंगाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार से कथित संबंध के आरोप में दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 प्रसिद्ध अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें

अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी लोगों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं.एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच जारी है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें