Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

IPL 2027 से पहले गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया. सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली ने अपने कोचिंग स्टाफ ने बदलाव किया है वही इसी कड़ी में अब अमित मिश्रा का भी नाम जुड़ गया है, दिल्ली ने अमित मिश्रा को स्पिन-बॉलिंग कोच नियुक्त किया है.

Image Credit: delhicapitals
Loading Ad...

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन-बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ, मिश्रा उसी फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ वापस लौटे हैं, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी. 

IPL 2027 से पहले DC का बड़ा बदलाव, चामिंडा वास को मिली अहम जिम्मेदारी

अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच नियुक्त

Loading Ad...

43 वर्षीय मिश्रा ने सितंबर 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और अब वह पहली बार इस लीग में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

Loading Ad...

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

बुधवार को फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मिश्रा ने कहा, "मैं खुद को 'दिग्गज' तो नहीं कहूंगा, लेकिन आईपीएल में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. 'दिल्ली दिलवालों की है'. जब आईपीएल का पहला सीजन हुआ था, तब मैं डीसी का हिस्सा था. आज, जब मैं अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर रहा हूं, तो वह भी डीसी टीम के साथ ही है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. बाघ कभी अपना शिकार नहीं छोड़ता. दिल्ली मेरी धड़कन है. हम दिल्ली के फैंस को वह खुशी देने की कोशिश करेंगे, जिसका वे इतने वर्षों से इंतजार कर रहे हैं."

Loading Ad...

दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं जीता अभी तक कोई ख़िताब 

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है. यह टीम बीते सीजन छठे पायदान पर रही थी. 

अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2028 में की थी. उन्होंने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हासिल किए थे. मिश्रा आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले मिश्रा के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है. 

Loading Ad...

IPL 2027: युवराज सिंह की नई पारी शुरू, दिल्ली कैपिटल्स के लिए निभाएंगे कोच की भूमिका

अपनी धीमी और हवा में लहराती लेग-ब्रेक गेंदों के लिए मशहूर मिश्रा ने 2008 से 2024 के बीच (2022 को छोड़कर) हर आईपीएल सीजन में हिस्सा लिया. इस दौरान वे दिल्ली कैपिटल्स (जिसे पहले डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे.

यह भी पढ़ें

मिश्रा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला. 162 आईपीएल मुकाबलों में उनके नाम 174 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.37 रही. मिश्रा ने साल 2003 से 2017 के बीच भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...