Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

3 IPL ट्रॉफी, भावुक विदाई, मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले महेला जयवर्धने ने छोड़ा हेड कोच का पद

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुंबई इंडियंस से विदाई के बाद भावुक हुए महेला जयवर्धने.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जयवर्धने द्वारा हेड कोच का पद छोड़ने की पुष्टि एमआई ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है. 

हेड कोच महेला जयवर्धने ने एमआई से अपने पद से दिया इस्तीफा

एमआई ने एक्स हैंडल पर जयवर्धने की एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमेशा हमारे एमआई पलटन का हिस्सा. हर चीज के लिए धन्यवाद, महेला जयवर्धने."

Loading Ad...

महेला जयवर्धने के बाद एमआई अब अगले हेड कोच की तलाश में है, लेकिन बतौर कोच जयवर्धने ने जो सफलता टीम को दिलाई है, वह असाधारण है. जयवर्धने एमआई के सफलतम कोच हैं. फ्रेंचाइजी ने अपने 5 में से तीन खिताब जयवर्धने की कोचिंग में ही जीते हैं. 

Loading Ad...

IPL 2027 से पहले DC का बड़ा बदलाव, चामिंडा वास को मिली अहम जिम्मेदारी

जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस को 3 बार दिलाई ट्रॉफी  

Loading Ad...

जयवर्धने 2017 में पहली बार एमआई के हेड कोच बने थे और 2022 तक इस पद पर रहे. इस दौरान एमआई 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी. इसके बाद 2022 से 2024 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' के रूप में काम किया. इस भूमिका में उन्होंने एमआई की अन्य फ्रेंचाइजियों एमआई एमिरेट्स (आईएलटी20), एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) और एसए20 में एमआई केप टाउन का काम देखा.  

वह 2025 में दोबारा एमआई के कोच बने थे, लेकिन पिछले 2 सीज़न में एमआई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. आईपीएल 2025 में एमआई चौथे और आईपीएल 2026 में नौवें स्थान पर रही. इस प्रदर्शन के बाद से ही एमआई की कोचिंग टीम में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी. 

पद छोड़ने के बाद भावुक हुए जयवर्धने

Loading Ad...

हेड कोच का पद छोड़ने के बाद एमआई के एक बयान में जयवर्धने ने कहा, "मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से ज्यादा समय से मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रहा है. खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, वन फैमिली के जबरदस्त सपोर्ट और सबसे बढ़कर फैंस ने इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. साथ मिलकर, हमने कुछ यादगार पल साझा किए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है, जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है. मैं इतने सालों में उनके अटूट भरोसे, सपोर्ट और दोस्ती के लिए नीता अंबानी और आकाश अंबानी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है. एमआई के लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी. मैं टीम को आने वाले सालों में हर सफलता की कामना करता हूं."

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...