राज्य
29 Aug, 2026
01:20 PM
जनता दर्शन में CM योगी ने करीब 200 लोगों की सुनी फरियाद, बोले- बिना भेदभाव होगा हर समस्या का समाधान
जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. इन लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए, और सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.