UP: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के ‘Blue DotsAI’ प्लेटफॉर्म को प्रदेश के सभी 18 मंडलों तक पहुंचाने की तैयारी है. इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नौकरियों और हुनरमंद युवाओं को एक साझा डिजिटल मंच पर लाया जाएगा, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार तलाशने में आसानी हो और उद्योगों को अपनी जरूरत के मुताबिक योग्य उम्मीदवार मिल सकें.
-
राज्य23 Oct, 202610:46 AMयोगी सरकार में हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा ‘Blue DotsAI’
-
राज्य23 Oct, 202609:38 AMकाशी के आसमान में IAF के राफेल-सुखोई की दहाड़! ‘विंग्स ओवर गंगा’ का भव्य आगाज, 24-25 अक्टूबर को भी वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम
UP Wings Over Ganga: गंगा की लहरों के ऊपर गर्जना करते लड़ाकू विमान, आसमान में कलाबाजियां दिखाते राफेल और सुखोई तथा हेलीकॉप्टरों से उतरते जांबाज जवानों ने दर्शकों को भारतीय वायुसेना की ताकत का अहसास कराया.
-
ग्राउंड रिपोर्ट22 Oct, 202607:48 PMUP में महिला सुरक्षा पर जनता का बड़ा बयान! क्या बदल गया यूपी?
उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी बीच यूपी की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट में महिलाओं ने अपनी राय रखी। किसी ने कहा कि अब वे खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं, तो किसी ने पुलिस के सहयोग और योगी सरकार के मॉडल की तारीफ की।
-
राज्य22 Oct, 202605:04 PMयोगी सरकार में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति से कारोबार को मिली नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हुई है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की अधिकतम पीक डिमांड वर्ष 2014 में 12,327 मेगावाट थी, जो वर्ष 2017 में बढ़कर 16,110 मेगावाट हो गई. इसके बाद मांग में और वृद्धि हुई है.
-
राज्य22 Oct, 202604:44 PMयोगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा
माइक्रोबायोम सूक्ष्मजीवों के ऐसे समुदाय को कहा जाता है, जिसमें बैक्टीरिया और फंगस जैसे जीव तथा उनके आसपास का जैविक परिवेश शामिल होता है. ये सूक्ष्मजीव मनुष्य, मिट्टी, पानी, फसलों और निर्मित वातावरण में मौजूद रहते हैं.
-
Advertisement
-
राज्य22 Oct, 202612:58 PMएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, CM योगी ने दी बधाई
योगी सरकार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की है. ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़, रजत पदक पर चार करोड़ और कांस्य पदक पर दो करोड़ रुपये देने का प्रावधान है. लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों के जरिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता है.
-
राज्य21 Oct, 202607:40 PMयोगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां
पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट में हुई बढ़ोतरी सरकार के प्रयासों का प्रमुख आधार है. वर्ष 2017-18 में पुलिस विभाग के लिए 16,280.05 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह राशि बढ़ाकर 43,891.36 करोड़ रुपये कर दी गई. पुलिस विभाग के वाहनों की खरीद के लिए बजट में भी काफी वृद्धि हुई है.
-
राज्य21 Oct, 202607:16 PMयोगी सरकार में महिला सशक्तीकरण को नई गति, स्वयं सहायता समूह की ताकत से महिलाएं गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत
योगी सरकार में महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के बीच सुमन स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता की संभावनाओं को सामने लाती हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि छोटी बचत, ऋण, प्रशिक्षण और संस्थागत सहयोग के सहारे ग्रामीण महिलाएं अपना रोजगार खड़ा कर सकती हैं.
-
राज्य21 Oct, 202606:57 PMयोगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण
अपर मुख्य सचिव के निर्देश में कहा गया है कि बैठकों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल (HOTS) को कक्षा-शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. शिक्षकों को बच्चों में ‘क्या’ और ‘कब’ जैसे प्रश्नों के साथ ‘कैसे’ और ‘क्यों’ आधारित प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
-
ब्लॉग21 Oct, 202604:55 PMयोगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र
धार्मिक पर्यटन का यह प्रयोग एक पुराने प्रश्न का नया उत्तर खोज रहा है कि विकास का अर्थ क्या है. यदि उसका अर्थ केवल उत्पादन और उपभोग है, तो मंदिर एक पर्यटन-उत्पाद भर हैं. पर यदि विकास का अर्थ समाज को उसकी जड़ों से जोड़े रखते हुए आगे बढ़ाना है, तो आस्था स्वयं एक पूंजी है.
-
राज्य21 Oct, 202603:25 PMयोगी सरकार में यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा: बनी संकटमोचक, 4 हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया है. मेटा अलर्ट व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिली सूचना को जमीनी कार्रवाई में बदला जाता है.
-
राज्य21 Oct, 202602:04 PMडिजिटल शिक्षा से निखरेंगी बेटियों की प्रतिभाएं, योगी सरकार में खान एकेडमी से गणित-विज्ञान को नई उड़ान
योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिले. खान एकेडमी जैसे डिजिटल मंच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गणित और विज्ञान में अपनी क्षमताएं निखारने का अवसर प्रदान कर रहे हैं.
-
राज्य21 Oct, 202601:58 PMCM योगी ने पुलिस स्मृति दिवस पर साझा की प्रदेश में आए बदलाव की नई तस्वीर, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर की गई कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया कि हमारा संकल्प है कि वीर पुलिस कार्मिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को सदैव स्मरण रखते हुए हम उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.