बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनुषा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में दूसरे टेस्ट में अकेले ही इंडिया की जीत की कोशिश को नाकाम कर दिया. गुरुवार को ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए टेस्ट में दिनुषा ने दोनों पारियों में शतक लगाया था. जिसके बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी जमकर प्रशंसा की है.
-
खेल29 Aug, 202612:10 PMटीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने की श्रीलंकाई बल्लेबाज की जमकर तारीफ, बोले-दिनुषा का प्रदर्शन बेहद खास
-
खेल27 Aug, 202608:00 PMInd vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ के बाद बोले गिल-हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, फैसलों पर कोई पछतावा नहीं
मैच खत्म होने के बाद गिल ने कहा, "सच कहूं तो, कुछ और नहीं किया जा सकता था. आप तीन दिनों तक इतने सारे ओवरों में फील्डिंग करते हैं; हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा खेला. उनके बल्लेबाजों ने काफी कौशल दिखाया और उन्हें थोड़ी किस्मत का भी साथ मिला."
-
खेल27 Aug, 202605:12 PMIND vs SL: सोनल की जुझारू पारी से श्रीलंका ने ड्रॉ कराया दूसरा टेस्ट, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
भारत ने सीरीज का पहला मैच 165 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए श्रीलंकाई टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना था, लेकिन दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद यह सीरीज भारत ने अपने नाम कर ली.
-
खेल25 Aug, 202606:33 PMInd vs SL: भारत के 503/9 के जवाब में श्रीलंका 265/8, फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन बाकी
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं, अगर बात करें भारत की तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 503 रन के विशाल स्कोर बनाया. जिससे श्रीलंका अभी भी 238 रन पीछे है.
-
खेल25 Aug, 202605:28 PMInd vs SL: प्रभात जयसूर्या पर ICC ने लिया बड़ा एक्शन, आउट होने के बाद बाउंड्री पर बल्ला मारा पड़ा भारी
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सुथार द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट किए जाने के बाद प्रभात जयसूर्या निराश थे. श्रीलंकाई खिलाड़ी ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद बल्ले से पहले पैड पर लगी थी और अंपायर्स कॉल लागू हुआ. इसका मतलब था कि ऑन-फील्ड आउट का फैसला बरकरार रहा. जिसके बाद नाराज़ जयसूर्या को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया.
-
Advertisement
-
खेल24 Aug, 202604:03 PMIND vs SL: कोलंबो टेस्ट में गरमाया माहौल! फर्नांडो से भिड़े यशस्वी, फिर हर्षा भोगले को भी दिया करारा जवाब
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में उस समय माहौल गरमा गया जब यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर भीड़ गए.
-
खेल24 Aug, 202601:08 PMIND vs SL: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरा टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रचा दिया है.पंत ने 63 रनों की पारी खेलते हुए धोनी के विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू बनाए गए रनों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
-
खेल21 Aug, 202601:44 PMIND vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने किए बड़े बदलाव, अराचिगे-मिशारा को मिला मौका
दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ने टीम की घोषणा कर दी है पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए दिनेश चांदीमल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पासिंदु सोरियाबंदारा को टीम में शामिल किया गया है.