Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कौन हैं दीपक म्हस्के? जिन्होंने BJP में अमित मालवीय की जगह ली, संभालेंगे सोशल मीडिया की कमान

पार्टी से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब दीपक म्हस्के केंद्रीय डिजिटल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो अब तक अमित मालवीय के पास थी.

Image Source- IANS/Social Media
Loading Ad...

Who is Deepak Mhaskey: अध्यक्ष बनने के 7 महीने बाद नितिन नबीन ने अपनी राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया. उनकी टीम में 24 लोगों को जगह दी गई है. BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम 2027 के चुनावों को देखते हुए काफी अहम हो जाती है. वहीं, संगठन के साथ-साथ सोशल मीडिया (Social Media) को भी पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है. 

BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय का पत्ता साफ हो गया है. करीब एक दशक से BJP के सोशल मीडिया की कमान संभाल रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह दीपक म्हस्के (Deepak Mhaskey) को सोशल मीडिया संयोजक की कमान सौंपी गई है. 

कौन हैं दीपक म्हस्के? 

Loading Ad...

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ में BJP के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं. पार्टी की उपलब्धियों और कार्यों को डिजिटली लोगों के बीच पहुंचाने में उन्होंने अहम जिम्मेदारी निभाई है. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है. वे लंबे समय से पार्टी को सोशल मीडिया अभियानों का हिस्सा बने हुए हैं. 

Loading Ad...

इसके अलावा दीपक म्हस्के पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन में उनकी खास भूमिका रही.

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी की वापसी… वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिलीं

Loading Ad...

पार्टी से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब दीपक म्हस्के केंद्रीय डिजिटल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो अब तक अमित मालवीय के पास थी. वे सोशल मीडिया कन्वेनर के तौर पर BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन ऑपरेशन्स का नेतृत्व करेंगे. 

देखें BJP की नई सोशल मीडिया टीम

  • दीपक म्हस्के- सोशल मीडिया संयोजक 
  • प्रीति गांधी- सह संयोजक
  • शिवानंद द्विवेदी- सह संयोजक
  • आलोक भट्ट- सह संयोजक
  • अरुण यादव- सह संयोजक

वहीं, BJP ने मीडिया टीम में भी बड़ा बदलाव किया है. इसमें अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है. वहीं, आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. 

Loading Ad...

वहीं, नए सोशल मीडिया संयोजक के साथ पूरी सोशल मीडिया टीम को अमित मालवीय ने बधाई दी. उन्होंने X पोस्ट में कहा,  नियुक्तियां ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई हैं, जब पार्टी नई ऊंचाइयों को छूने और अपने संदेश और संगठन को देश के हर कोने तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...