‘नक्शे से मिटा देंगे पाकिस्तान!’ PM मोदी की तस्वीर क्रॉप करने पर शहबाज को भारत की कड़ी चेतावनी
SCO: पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. शहबाज शरीफ को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चेतावनी दी है कि पीएम मोदी अगर चाहें तो पाकिस्तान को नक्शे से ही मिटा देंगे.
Follow Us:
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गई. वजह थी इस तस्वीर की क्रॉपिंग. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक कार्यालय के एक्स अकाउंट से SCO की ग्रुप फोटो शेयर की गई, लेकिन उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई नहीं दे रहे थे. तस्वीर को इस तरह से काटा गया था कि शहबाज शरीफ फ्रेम के लगभग बीच में नजर आएं. तस्वीर सामने आते ही लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर पूरी ग्रुप फोटो को क्रॉप करने की जरूरत क्यों पड़ी?
तस्वीर को लेकर उठे सवाल
SCO जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता एक साथ मौजूद होते हैं. ऐसे में सम्मेलन की ग्रुप फोटो भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. असली तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के नेता मौजूद थे, लेकिन पाकिस्तान PMO के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी नजर नहीं आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना होने लगी. कई लोगों ने इसे पाकिस्तान की ‘फोटो पॉलिटिक्स’ बताया और कहा कि तस्वीर में खुद को ज्यादा प्रमुख दिखाने के लिए उसे जानबूझकर क्रॉप किया गया.
मामला बढ़ने के बाद शहबाज शरीफ ने अपने निजी एक्स अकाउंट से पूरी तस्वीर शेयर कर दी. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नेता दिखाई दे रहे थे. इसके बाद यह सवाल और गहरा गया कि जब पूरी तस्वीर मौजूद थी तो सरकारी अकाउंट से उसे काटकर क्यों पोस्ट किया गया?
#WATCH | Delhi: On Pakistan PMO cropping PM Modi out of SCO group photo, Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, "What Pakistan has done is extremely unfortunate. Pakistan has always attempted such things. However, I would say that while they may have removed Modi Ji’s… pic.twitter.com/7omXR9LVEJ
— ANI (@ANI) September 1, 2026
भारत की ओर से भी आया तीखा जवाब
पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. शहबाज शरीफ को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चेतावनी दी है कि पीएम मोदी अगर चाहें तो पाकिस्तान को नक्शे से ही मिटा देंगे. पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि तस्वीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने से हकीकत नहीं बदल सकती. उन्होंने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाते हुए चेतावनी दी कि भारत के साथ किसी भी तरह का खेल खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने भी पाकिस्तान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तस्वीर में सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को ही नहीं, बल्कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी किनारे कर दिया. उनके मुताबिक, इस तरह की हरकत पाकिस्तान की बेचैनी और हताशा को दिखाती है.
आतंकवाद पर पीएम मोदी का सख्त संदेश
यह भी पढ़ें
वहीं SCO सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद स्पष्ट और सख्त संदेश दिया. पीएम मोदी ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होकर लड़ना होगा और इस मामले में दोहरे मापदंड नहीं चल सकते. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के वित्त पोषण, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ के प्रसार और आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों के पूरे नेटवर्क को खत्म करना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि जो देश आतंकवाद को अपनी नीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं या आतंकवादियों को पनाह और समर्थन देते हैं, उन्हें कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए. इस दौरान मंच पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे. ऐसे में पीएम मोदी का यह संदेश और भी महत्वपूर्ण माना गया.