नोएडा में नाबालिग से गैंगरेप पर CM योगी सख्त...पूरी रात चला ऑपरेशन, चप्पा-चप्पा तलाशी, अपराधियों की कस दी नकेल
नोएडा में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सरकार और पुलिस ने अपराधियों और वांछितों की नकेल कस दी है. चप्पा-चप्पा तलाशी ली. बस, कार, गाड़ियों की फिल्म आदि अवैध चीजों पर एक्शन हुआ. वहीं पूरी रात अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों और सार्वजनिक परिवहनों की सघन जांच कई गई.
Follow Us:
17 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद नोएडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस की गश्ती भी तेज कर दी गई है. वहीं पुलिस पेट्रोलिंग वैन रात भर हर इलाके का चक्कर लगा रहे हैं. सरकार के दिशा निर्देश के मद्देनजर बस, कार, सार्वजनिक वाहनों की देर रात तलाशी ली गई.
नोएडा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सरकार का सख्त एक्शन!
पुलिस ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. परी चौक से कश्मीरी गेट के रास्ते में 47 किलोमीटर के सफर के दौरन हुई नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात नोएडा के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के साधनों की सघन जांच की.
पूरी राच चला ऑपरेशन!
पुलिस की टीमें बसों, टैक्सियों और अन्य वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज, शीशे, काली फिल्म, पर्दे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करती नजर आईं. चेकिंग के दौरान कई बसों में सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम भी पूरे नहीं मिले. कुछ बसों में पैनिक बटन तक नहीं पाए गए. वहीं, कई वाहनों में शीशों पर लगी फिल्म, गहरे रंग के पर्दे और वाहनों में किए गए अनधिकृत बदलाव भी जांच के दायरे में रहे. पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले दिन में परिवहन विभाग की टीम ने भी सार्वजनिक परिवहन वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था. अलग-अलग ट्रांसपोर्ट की 9 बसों को जब्त किया गया, जबकि करीब 400 बसों के चालान किए गए. अधिकारियों ने बस संचालकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए.
पुलिस ने चप्पा-चप्पा ली तलाशी
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान और एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 और थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की.
अधिकारियों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने निर्देशित किया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका जाए और उनकी विधिवत जांच की जाए. साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया. सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.
इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-142 क्षेत्र में एडवांट कट के पास सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग की. इस दौरान बस और टैक्सी समेत विभिन्न वाहनों के अभिलेखों की जांच की गई. पुलिस ने वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत परिवर्तन, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों के अनुपालन की भी पड़ताल की. पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की.
अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से सार्वजनिक और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई के साथ-साथ रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है.
नोएडा गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम फॉरेंसिक सबूत
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप मामले में अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बस में पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस से पीड़िता और दो आरोपियों (बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप) के फिंगरप्रिंट मिले हैं. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए दोनों आरोपियों के कपड़े भी जब्त कर लिए हैं.
बस की सीटों और स्टीयरिंग व्हील से फॉरेंसिक सैंपल लिए गए हैं, जबकि डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है. सूत्रों ने कहा कि जांच अधिकारी घटनाओं का क्रम समझने और पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करने के लिए सबूतों की जांच कर रहे हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस जल्द ही चार्जशीट भी दाखिल करेगी.
बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. जांच टीम ने उस रास्ते का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए, जिस पर बस चली थी. घटनाओं का क्रम समझने और कथित घटना के दौरान बस की आवाजाही का पता लगाने के लिए फुटेज की जांच की जा रही है.
गैंगरेप मामले पर मानवाधिकार आयोगल ने लिया संज्ञान!
इसी बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को इस घटना पर संज्ञान लिया और दिल्ली व गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस कमिश्नरों और मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
आपको बताएं कि नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की ये घटना कश्मीरी गेट इलाके में 4 अगस्त की रात को हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में निर्भया के साथ फिर दरिंदगी, परी चौक से कश्मीरी गेट, 47KM तक...स्लीपर बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई. ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया.
47 KM के सफर में होती रही निर्भया के साथ दरिंदगी!
यह भी पढ़ें
आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.