×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Tally MSME Honours 2026: दिग्गज उद्यमियों का सम्मान, KMC की डायरेक्टर संगीता त्रिपाठी को वंडर वूमन कैटेगरी में मिला खास अवॉर्ड

Tally Solutions की ओर से दिए जाने वाले MSME Honours 2026 में अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज उद्यमियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान KMC की डायरेक्टर संगीता त्रिपाठी सहित 7 अन्य महिलाओं को वंडर वुमन 2026 कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया.

Author
09 Jul 2026
( Updated: 09 Jul 2026
03:39 PM )
Tally MSME Honours 2026: दिग्गज उद्यमियों का सम्मान, KMC की डायरेक्टर संगीता त्रिपाठी को वंडर वूमन कैटेगरी में मिला खास अवॉर्ड
Image Source: NMF NEWS
Advertisement

कहते हैं कि हर सफल बिजनेस और बड़े मुकाम के पीछे संघर्ष, कड़ी मेहनत और दूरदर्शी फैसलों की एक पूरी कहानी होती है. इसी अदम्य साहस और जज्बे की विभिन्न मिसालों को जानी-मानी संस्था 'Tally Solutions' की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'Tally MSME Honours 2026' अवॉर्ड में सम्मानित किया गया. इस दौरान समाज की तमाम रूढ़ियों को तोड़कर स्पेसिफिक जेंडर ओरिएंटेड फील्ड्स में भी अपना झंडा गाड़ने वाली वंडर वुमंस को भी देश की तरक्की और रोजगार पैदा करने के मामले में इम्पैक्ट पैदा करने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया.

Tally Solutions ने भारत के सबसे प्रेरणादायक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को सम्मानित किया है. इसी क्रम में 8 जुलाई 2026 को राजधानी दिल्ली के इरोज होटल में आयोजित 'टैली एमएसएमई ऑनर्स' के 6वें संस्करण में Khetan Media Creations की डायरेक्टर संगीता त्रिपाठी को भी प्रतिष्ठित Tally MSME Wonder Woman अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह पुरस्कार विशेष रूप से उन सशक्त महिला लीडर्स को समर्पित है, जो अपने शानदार नेतृत्व से सिर्फ उद्यम ही नहीं चला रहीं, बल्कि देश, समाज और इंडस्ट्री की तरक्की में एक बड़ा व सकारात्मक प्रभाव छोड़ रही हैं.

वंडर वुमन कैटेगरी में 8 और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया. ये वो नाम हैं जिन्होंने समाज और व्यापार में उल्लेखनीय प्रभाव छोड़ा है. इस विशिष्ट श्रेणी में संगीता त्रिपाठी के अलावा तन्वी चोपड़ा, सारिका मेहता, सरिता चंद आदि को सम्मानित किया गया. इसके अलावा 4 और अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए गए.

Advertisement

इस दौरान 'Tally MSME Honours 2026' अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद संगीता त्रिपाठी ने Tally Solutions का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- 

"ये अवॉर्ड न सिर्फ मेरी बल्कि KMC की पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. मैं इस अवॉर्ड को विशेष तौर पर देश की उन तमाम महिलाओं को समर्पित करती हूं जो तमाम रूढ़ियों को तोड़ते हुए पारंपरिक तरीकों से हटकर इनोवेशन को प्राथमिकता दे रही है और Exponential Growth का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं."

अपना मुकाम कमाया और देश के विकास में योगदान दिया 

संगीता त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे अवॉर्ड से उनके साथ-साथ उन सभी का मनोबल बढ़ता है जो आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ करना चाहते हैं. टैली की पूरी टीम को बधाई, जिन्होंने अक्रॉस द फील्ड जाकर ऐसे लोगों को ढूंढा जिन्होंने सही मायने में देश और इंडस्ट्री में इम्पैक्ट डाला है.

संगीता त्रिपाठी और उनके काम के बारे में

Advertisement

Khetan Media Creations की डायरेक्टर संगीता त्रिपाठी ने न सिर्फ अपने पति और कंपनी के फाउंडर परमानंद खेतान के साथ मिलकर डिजिटल मीडिया चैनल्स की एक विशाल चेन खड़ी की, बल्कि इसके जरिए युवाओं को रोजगार देकर समाज में एक बड़ा योगदान भी दिया है.

'लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया' की सोच पर चलते हुए, पिछले 10 सालों में 5 प्रमुख चैनल्स, वेबसाइट्स और आउटलेट्स के जरिए डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली संगीता त्रिपाठी को अब उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है. इसी कड़ी में उन्हें प्रतिष्ठित 'टैली MSME वंडर वुमन' (Tally MSME Wonder Woman) अवॉर्ड से नवाजा गया है.

KMC के बारे में

KMC एक बेहद मजबूत डिजिटल फुटप्रिंट वाली कंपनी है. इस समूह के तहत आज 5 प्रमुख चैनल्स और वेबसाइट्स सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं.'डिजिटल वन' और डेटा बीइंग्स के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस ग्रुप का फ्लैगशिप चैनल 'NMF News' रीच और व्यूज के मामले में देश का नंबर 1 स्वतंत्र राजनीतिक चैनल बन चुका है. इसके 23 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और मेटा (Meta) पर भी इसकी मिलियंस की फॉलोइंग है. KMC अम्ब्रेला के तहत आने वाले अन्य चैनल्स- News Express, Sports Hour, Being Ghummakad और Dharm Gyam; न्यूज़, राजनीति, करंट अफेयर्स, खेल, धर्म और ट्रैवलॉग की अपनी शानदार कवरेज के चलते करोड़ों दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NMF News (@nmfnewsofficiall)

Advertisement

क्या है Tally MSME Honours?

'टैली MSME ऑनर्स' अब एक ग्लोबल मंच का रूप ले चुका है. भारत के अलावा मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, बांग्लादेश और नेपाल के उद्यमियों को सम्मानित करने वाले इस छठे संस्करण में उन साहसी लीडर्स को चुना गया है, जो न केवल अपने व्यवसायों को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं, बल्कि समाज और संबंधित इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाते हैं.

Tally MSME Honours 2026 में 5 कैटेगरीज में दिग्गजों का सम्मान

Tally MSME Honours 2026 में कुल 5 कैटेगरीज में उद्यमियों को सम्मानित किया गया-

1. वंडर वुमन (Wonder Woman)

Advertisement

2. बिजनेस मेस्ट्रो (Business Maestro)

3. टेक ट्रांसफॉर्मर (Tech Transformer)

4. न्यू-जेन आइकॉन (NewGen Icon)

5. चैंपियन ऑफ कॉज (Champion of Cause)

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें