संसद में मर्यादा तार-तार! किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप- कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को दीं गालियां
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर तीखा प्रहार करते हुए, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है.
Follow Us:
सदन में इस समय काफी गहमागहमी और कई मुद्दों पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के निशाने पर हैं. सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा, संसदीय मर्यादा का उल्लंघन कर रहा है, वहीं, विपक्ष की दलील है कि उनके नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है. और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का रवैया पक्षपातपूर्ण है.
हंगामा काट रहे सांसदों के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन
इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन की कार्यवाही में बाधा डालने और कागज फेंकने के आरोप में विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित किया गया. जिसे लेकर विपक्ष अब विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है. इसी बीच सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्षी सांसदों ने ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार किया है.
‘कांग्रेस सांसदों ने ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार किया’
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार किया. किरेन रिजिजू ने बताया कि जब यह घटना हुई, वह भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर स्पीकर के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करता है और फिर उन पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाता है.
‘चैंबर में घुसकर लोकसभा स्पीकर को भला-बुरा कहा गया’
केंद्रीय मंत्री ने पार्लियामेंट के नियमों को बार-बार तोड़ने के लिए विपक्ष की भी आलोचना की और उन्हें स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पेश करते समय भी तय नियमों और नॉर्म्स को मानने की सलाह दी. संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर अभद्रता की गई और भला-बुरा कहा गया. फिर, स्पीकर ने जो रूलिंग दिया. उसे भी नहीं माना. राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है. वे अपनी मर्जी से बोलेंगे. यह मेरा बोलने का अधिकार है. सब कुछ रिकॉर्ड पर है’.’
‘विपक्ष के लिए पार्लियामेंट के नियमों का कोई मतलब नहीं’
उन्होंने आगे कहा कि जब तक सदन में स्पीकर से परमिशन नहीं मिलती है, तब तक कोई नहीं बोल सकता है. सदन का कोई भी सदस्य, चाहे वह सांसद हो या प्रधानमंत्री, स्पीकर की परमिशन से ही बोलता है, लेकिन विपक्ष के नेता के लिए पार्लियामेंट के नियमों का कोई मतलब नहीं है.
’20-25 कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के साथ अभद्रता की’
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे बताया कि कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उनके साथ अभद्रता की. मैं भी वहीं पर मौजूद था. स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो कड़े कदम उठा सकते थे. जिस वक्त स्पीकर के साथ अभद्रता की जा रही थी, उस समय केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी अंदर मौजूद थे, और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement