Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ आपदा में 100 से ज्यादा भारतीय लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Nepal Floods: नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, लापता यात्रियों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक हैं. ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के लोग भी इस हादसे से प्रभावित हुए हैं. कुछ यात्रियों की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, जबकि 37 लोगों को NRI के तौर पर दर्ज किया गया है.

Image Source: Xinhua via IANS
Loading Ad...

Nepal Floods: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई तेज बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. इस हादसे के बाद करीब 500 यात्रियों के लापता होने की खबर सामने आई है. लापता लोगों में 105 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं. नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, लापता यात्रियों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक हैं. ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के लोग भी इस हादसे से प्रभावित हुए हैं. कुछ यात्रियों की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, जबकि 37 लोगों को NRI के तौर पर दर्ज किया गया है.

भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

हादसे की खबर के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिक और उनके परिवारो की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए है. अगर नेपाल में मौजूद किसी भारतीय नागरिक से संपर्क नहीं हो पा रहा है या किसी तरह की मदद चाहिए, तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.
हेल्पलाइन नंबर:
+977 985 131 6807
+977 970 910 7500

Loading Ad...

भारत न नेपाल के लिए भेजी राहत सामग्री

मुश्किल की इस घड़ी में भारत ने नेपाल की मदद के लिए राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत की ओर से करीब 10 टन राहत सामग्री भेजी गई है. उन्होंने हादसे में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में नेपाल और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है.

Loading Ad...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई तबाही... 160 की मौत और 800 से ज्यादा लोग लापता; UP-बिहार में भी बढ़ी चिंता

कई जिलों में हाई अलर्ट

बाढ़ के बाद नेपाल के कई इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी किनारे रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगली सूचना तक जरूरी सावधानियां बरतें और नदी के आसपास जाने से बचें.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

रसुवा के अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ का पानी सामान्य से बेहद ज्यादा था. इससे 2 बस्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है. कस्टम्स परिसर में खड़े कई वाहन और सामान भी पानी के तेज बहाव में बह गए. इतना ही नहीं, हाल में बनाया गया एक पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया. फिलहाल सबसे बड़ी चिंता लापता लोगों को सुरक्षित तलाशने और उनके परिवारों तक सही जानकारी पहुंचाने की है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...