Advertisement
ख़ुद को 'पुष्पा' बताने वाले जहांगीर निकले 'फ्लावर', मतदान से पहले फालटा के मैदान से हटे, ममता बनर्जी का छोड़ा साथ!
बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फालटा सीट के कई बूथों से गड़बड़ी की ख़बर आई थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान करवाने का फैसला किया. अब जहांगीर ने इसी सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है.
Advertisement
पश्मिच बंगाल की फालटा विधानसभा सीट पर TMC के प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है. इस सीट पर 21 मई को दोबारा वोट डाले जाने हैं.
चुनाव से पहले मैदान छोड़ भागे जहांगीर
बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट के कई बूथों से गड़बड़ी की ख़बर आई थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान करवाने का फैसला किया. अब जहांगीर ने इसी सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, चुनाव के दौरान ख़ुद को पुष्पा बताने वाले जहांगीर अब मैदान छोड़कर भाग गए हैं.
Advertisement
‘मैं पुनर्मतदान से खुद को अलग कर रहा हूं’
Advertisement
जहांगीर खान ने अपने फैसले पर कहा, “मैं फालटा का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फालटा में शांति रहे और फालटा का विकास हो. हमारे सीएम शुभेंदु अधिकारी फाल के विकास के लिए स्पेशल पैकेज दे रहे हैं इसलिए मैं इस विधानसभा क्षेत्र के पुनर्मतदान से खुद को अलग कर रहा हूं.”
TMC के प्रवक्ता ने जहांगीर के फैसले पर क्या कहा?
Advertisement
TMC के प्रवक्ता अरुप चक्रवर्ती ने भी जहांगीर खान के चुनावी मैदान से पीछे हटने की पुष्टि की है. उन्होंने मीडिया एजेंसी से कहा है कि उन्हें पता चला है कि फालटा पर 21 मई को दोबारा होने वाले मतदान से पीछे हटने का फैसला किया है. प्रवक्ता के बताया है कि पार्टी को उनके फैसले के बारे में पता चला है, लेकिन उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया ये साफ़ नहीं हुआ है.
जहांगीर के फैसले पर क्या बोले सीएम सुबेंदु
बंगाल के सीएम सुंवेदु अधिकारी ने जहांगीर खान के चुनाव मैदान से पीछे हटने पर कहा है कि जहांगीर फालटा के चुनाव मैदान से भाग गया, क्योंकि उसे कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था. सीएम ने कहा, “उसके पास कोई और रास्ता नहीं ंथा क्योंकि उसे कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिलता, इसलिए उसने भागने का फैसला किया.”
Advertisement
सुवेंदु की जहांगीर खान को चेतावनी
हाल ही में एक कार्यक्रम में सुवेंदु ने विधानसभा चुनाव में ख़ुद को पुष्पा के किरदार से तुलना कर चर्चा में आने वाले तृणमूल प्रत्याशी और विवादित नेता जहांगीर खान को निशाने पर लिया था. सुवेंदु ने जहांगीर खान को एक घोषित कुख्यात अपराधी बताते हुए हुए कड़ी चेतावनी दी थी. सीएम ने कहा था, “चुनाव समाप्त होने के बाद तथाकथित पुष्पा की व्यवस्था करने की अब मेरी जिम्मेदारी है. मैं व्यक्तिगत रूप से उसके मामले को देखूंगा. फलटा में चुनाव बीतते ही सारे गुंडों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.”
जहांगीर ने पुष्पा के किरदार से की थी ख़ुद की तुलना
Advertisement
बता दें कि हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फलटा से तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान ने ख़ुद की तुलना फिल्म पुष्पा के किरदार से की थी. जहांगीर की ये टिप्पणी उस समय आई थी जब यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, जिन्हें चुनाव आयोग ने बंगाल में निगरानी के लिए नियुक्त किया था, जिनकी तुलना फिल्म सिंघम के पुलिस अधिकारी से की जा रही थी.
एक वायरल वीडियो में अजय पाल वर्मा जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी देते हुए दिखाई दिए थे. वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दिए, अगर उसके लोग धमकी देना जारी रखेंगे तो हम ठीक से निपटेंगे, फिर मत रोना.”
इसके जवाब में जहांगीर खान ने कहा था, “अगर आप सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं. झुकेंगे नहीं.” दोनों के बीच इस डायलॉगबाजी की काफी चर्चा हुई थी.
Advertisement
फलता में हुए मतदान को क्यों रद्द किया गया था
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को फलटा में हुए चुनाव को बड़े पैमाने पर अव्यवस्था और EVM से छेड़छाड़, साथ ही मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था.
सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील
Advertisement
सीएम सुवेंदु ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं. लोगों को मतदान का अधिकार वापस मिलेगा. उन्होंने फलटा के मतदाताओं से अपील की कि सिर्फ जीतना नहीं है बल्कि वो बीजेपी प्रत्याशी को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाएं.
फलटा से किया विशेष विकास पैकैज देने का वादा
सीएम सुवेंदु ने भरोसा जताते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो वादा किया है वह तो पूरा होगा ही. मुख्यमंत्री ने फलता के लिए अलग से एक विशेष विकास पैकैज देने का वादा किया.
Advertisement
‘हमारे कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार किए हैं, उन्हें नहीं भूला हूं’
यह भी पढ़ें
सीएम ने यह भी कहा था कि तृणमूल कांग्रेस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार किए हैं, उन्हें नहीं भूला हूं. सबका हिसाब होगा. पुलिस को पूर्व में हुए राजनीतिक अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा गया है.