Advertisement
'पाकिस्तानी एजेंट है, गिरफ्तार करें'...अभिजीत दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज, की गई गंभीर मांग
Complaint filed against Abhijit Dipke: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल अंसारी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
Complaint filed against Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में एक लिखित शिकायत सौंपी गई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल अंसारी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.
देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के समर्थन का आरोप
फैजल अंसारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिजीत ने देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों का समर्थन किया और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में कथित तौर पर लोगों को आर्थिक सहायता देकर बुलाया. उन्होंने इन आरोपों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
#WATCH | Delhi: On filing a police complaint against CJP founder Abhijeet Dipke, a social media influencer, Faizan Ansari says, “Today, I have filed a written complaint against Abhijeet Dipke, the founder of the CJP party, with the Delhi DCP, because I have proof that his men… pic.twitter.com/Fol499Cmpi
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 4, 2026Advertisement
Loading Ad...
दो बार हमले का भी लगाया आरोप
इसके साथ ही फैजल अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिपके ने उस पर दो बार हमला कराया. एक बार पुणे और दूसरी बार औरंगाबाद में हमला हुआ. उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है और घटना से जुड़े सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं. उन्होंने कहा कि अभिजीत ने जंतर-मंतर पर हस्तियों को पैसे देकर बुलाया था.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके कथित तौर पर पाकिस्तानी एजेंट हैं और पूर्व जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद(Umar Khalid) के समर्थक हैं. फैजान अंसारी ने खुद पर हमले का आरोप भी लगाया.
Advertisement
फैजल अंसारी ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग
फैजल ने कहा, "मैं दिल्ली के सीएम और पुलिस की तारीफ करता हूं कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया. दिपके अपने फायदे के लिए सब कुछ कर रहे हैं. इसको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो देश में दंगा कराएगा."
Advertisement
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
फैजल अंसारी ने कहा कि वह चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो अभिजीत के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि कानून के तहत निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कदम उठाए जाने चाहिए. फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है.
यह भी पढ़ें
Input - IANS