जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ठाकुरगंज हादसे पर सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई... जेई सस्पेंड, एई को नोटिस, पीड़ित परिवार को मिलेगी 9 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Author
14 Jul 2025
( Updated: 06 Dec 2025
05:08 AM )
ठाकुरगंज हादसे पर सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई... जेई सस्पेंड, एई को नोटिस, पीड़ित परिवार को मिलेगी 9 लाख रुपये की सहायता
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में शनिवार को नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.

ठाकुरगंज हादसे पर सीएम योगी के सख्त निर्देश

उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (जेई) को तत्काल निलंबित, सहायक अभियंता (एई) को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पीड़ित परिवार को कुल नौ लाख की आर्थिक सहायता (5 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष तथा 4 लाख आपदा राहत कोष) से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

जनता की सुरक्षा से लापरवाही को बर्दाश्त नहीं 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पूरे मामले की जवाबदेही सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों की भूमिका की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है.साथ ही उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया है ताकि लापरवाही के लिए उन्हें दंडित किया जा सके.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रणाली की गंभीर चूक है, जिसे तत्काल सुधारा जाना आवश्यक है. प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण पुनरावृत्तियां भविष्य में न हों.

पीड़ित परिवार को मिलेगी हरसंभव सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ प्रशासन को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाए और इस प्रकार की लापरवाहियों पर प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई हो.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें