Chhattisgarh: सचिन पायलट की तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू, भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप
पायलट ने संविधान के मौलिक अधिकार वोट को बचाने पर जोर दिया और कहा, "चुनाव आयोग ने एक घर में 100-150 वोट डाले, जिंदा लोगों को मृत दिखाया. डेटा मांगा तो मना कर दिया. पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क यात्रा चलाएंगे. आज रायगढ़ में शानदार शुरुआत हुई."
Follow Us:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायगढ़ में 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा की शुरुआत की. यह तीन दिवसीय दौरा 16 से 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें रायगढ़ से भिलाई तक आठ जिलों में रैलियां और सभाएं होंगी.
सचिन पायलट ने शुरू की तीन दिवसीय पदयात्रा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज से प्रदेश स्तरीय अभियान की शुरुआत रायगढ़ से करी हैं। @DeepakBaijINC जी, @DrCharandas जी सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभियान के माध्यम से संकल्प को और अधिक मजबूत किया है।
वोट चोर गद्दी छोड़ सभा
📍रायगढ़ @RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi… pic.twitter.com/mhUVG0tF97— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 16, 2025Advertisement
छत्तीसगढ़ी चौक से शुरू हुई पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारों के साथ यात्रा घड़ी चौक और सुभाष चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची. यहां सभा में सचिन पायलट ने संबोधित किया. उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दिल्ली का राज चल रहा है.
पायलट ने भाजपा पर बोला हमला
पायलट ने कहा, "छत्तीसगढ़ में शासन को दो साल हो गए, लेकिन नियंत्रण दिल्ली में है. यहां संपत्ति चंद हाथों में बांटने की साजिश रची जा रही है. नौजवान, आदिवासी, किसान, और दलितों पर अत्याचार हो रहा है. सबसे दुखद यह है कि पिछले 11 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है, फिर भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल हैं. राहुल गांधी ने वोट चोरी के प्रमाण दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए हमने यह अभियान शुरू किया."
“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान —
जनता तक @RahulGandhi जी का संदेश पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस।
📍रायगढ़ @kcvenugopalmp @priyankagandhi @DeepakBaijINC @DrCharandas@tamradhwajsahu0 @umeshpatelcgpyc @Devendra_1925 @drshivdahariya @INCIndia @INCChhattisgarh pic.twitter.com/bLUB6j0u56— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 16, 2025Advertisement
पायलट ने संविधान के मौलिक अधिकार वोट को बचाने पर जोर दिया और कहा, "चुनाव आयोग ने एक घर में 100-150 वोट डाले, जिंदा लोगों को मृत दिखाया. डेटा मांगा तो मना कर दिया. पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क यात्रा चलाएंगे. आज रायगढ़ में शानदार शुरुआत हुई."
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप
सभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बघेल ने कहा, "भाजपा ने सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर सरकार बनाई. जल्द सबूत जनता के सामने रखेंगे."
यह भी पढ़ें
बैज ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने, महिलाओं की सुरक्षा पर खतरे और नशे के कारोबार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "न्यूड पार्टी जैसी घटनाएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर धब्बा हैं."