Advertisement
जेल में 8 घंटे की पूछताछ और बढ़ गईं आजम खान की मुश्किलें...जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े केस में ED का एक्शन, FIR दर्ज
जौहर विवि में ₹85.81 करोड़ के सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. आजम खान सहित पांच के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. जांच एजेंसी ने ये मामला आजम खान से जेल में पूछताछ के बाद दर्ज करवाया है.
Advertisement
सपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर बड़ी कार्रवाई हुई है. मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले की जांच कर रही ED ने आजम खान, जौहर ट्रस्ट सहित पांच फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ये FIR अजीमनगर थाने में दर्ज कराई गई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में करीब 85.81 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य सरकारी पैसे से कराए गए.
ED ने आजम खान पर कसा शिकंजा
ED ने जिला मूल्यांकन अधिकारी की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि विश्वविद्यालय के निर्माण की लागत 494.46 करोड़ रुपये बताई गई है, जो कि आयकर रिटर्न से मेल नहीं खाते हैं. ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय दर्शाया है. यानी कि निर्माण लागत और ट्रस्ट की ओर से दाखिल आयकर रिटर्न में पूंजीगत व्यय में करीब 416.14 करोड़ रुपये के अंतर है, जिसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है.
Advertisement
जौहर ट्रस्ट, आजम खान सहित पांच के खिलाफ FIR दर्ज
Advertisement
सरकारी पैसे का इस्तेमाल किन मदों में किया गया है, इसका भी ED ने उल्लेख किया है. एक ठेकेदार के बयान में सरकारी ठेकों से जुड़े 55.8 करोड़ रुपये की निर्माण सामग्री विश्वविद्यालय के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई. वहीं अन्य व्यय में भव्य पंडाल, छात्रावास और अस्पताल के लिए 23.41 करोड़ रुपये की सरकारी मंजूरी का जिक्र है. इतना ही नहीं यह भी दावा किया गया है कि विधायक/एमएलसी क्षेत्र विकास निधि से भी विश्वविद्यालय परिसर में 6.60 करोड़ रुपए के काम कराए गए. कुल मिलाकर देखें तो इन तीनों मदों को मिलाकर ये राशि 85.81 करोड़ रुपये बताई गई है.
ये भी पढ़ें: आजम खान के ठिकानों पर ED का शिकंजा, रामपुर से दिल्ली तक 10 जगह छापेमारी; जानें क्या है पूरा मामला
Advertisement
सरकारी धन से जौहर यूनिवर्सिटी में निर्माण कार्य के आरोप
इसके अलावा जौहर ट्रस्ट को मिले कुछ दान की प्रकृति पर भी सवाल उठ रहे हैं. ईडी ने आरोप लगाया है कि ठेकों से लाभ पाने वालों के धन का हिस्सा ट्रस्ट को दान के रूप में दिया गया. ट्रस्ट को एक कंपनी की ओर से 40 लाख रुपये दान मिले, जबकि दो अन्य संस्थाओं से 6.235 करोड़ रुपये मिलने का उल्लेख है किया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘रामपुरी चाकू का डर दिखाकर…’ आजम खान को गृह मंत्री बनाने की चर्चा पर अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने क्या जानकारी दी?
यह भी पढ़ें
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कहा कि ED की ओर से आज़म खान, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, एसएस एंड एस इंटरप्राइजेज, एस एस एसोसिएट व अन्य के ख़िलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कराई गई है. मंगलवार को लखनऊ से आई ED की टीम ने जेल में आजम खान से आठ घंटे पूछताछ की थी. अभी भी ये टीम रामपुर के एक होटल में रुकी है.