Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

रेल भवन के वॉर रूम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की समीक्षा बैठक, भीड़भाड़ वाले रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलने का निर्देश

अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की आवाजाही की समीक्षा की. उन्होंने चौबीसों घंटे काम करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

Loading Ad...

दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के बीच ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन स्थित वॉर रूम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों के आवागमन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और रेलवे कर्मचारियों के 24 घंटे कार्यरत रहने की सराहना की. 

रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की आवाजाही की समीक्षा की. उन्होंने चौबीसों घंटे काम करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं."

भीड़भाड़ वाले रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलने का निर्देश

Loading Ad...

रेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि त्योहारों के दौरान हर यात्री को सुविधाजनक यात्रा मिले. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं. साथ ही सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए.

Loading Ad...

इससे पहले, रविवार को अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार टर्मिनल का भी निरीक्षण किया था. वहां उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा की समीक्षा की. रेल मंत्री ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना.

इस दौरान उन्होंने लोगों और विपक्षी दलों से भीड़भाड़ और कुप्रबंधन को लेकर सोशल मीडिया पर कोई अफवाह न फैलाने का आग्रह किया. रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे ने इस बढ़ती भीड़ को संभालने और सुरक्षित, आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है.

Loading Ad...

सुविधाजनक यात्रा पर जोर

रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा था कि हर साल दीपावली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने मूल स्थानों की यात्रा करते हैं. इस बार भी देश के प्रमुख टर्मिनलों पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है. इसे प्रबंधित करने के लिए लगभग 12 हजार अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं संचालित की गई हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए हर प्रमुख स्टेशन पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. भीड़ जमा होने से बचने के लिए प्लेटफॉर्म आवंटन और प्रस्थान की मंजूरी के बारे में तुरंत निर्णय लिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

अपने इस दौरे के दौरान रेल मंत्री ने स्टेशन, मिनी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का खुद निरीक्षण किया, ताकि तैयारियों का जायजा लिया जा सके. वहीं, सोशल मीडिया पर भीड़भाड़ और कुप्रबंधन के बारे में चल रही खबरों को भी मंत्री ने खारिज किया. उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने का आग्रह किया. साथ ही, मंत्री ने 24 घंटे काम कर रहे 12 लाख रेलवे कर्मचारियों को भी बधाई दी और त्योहारों के लिए यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी की कामना की.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...