×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिंदू राष्ट्रवाद से पीछे हटे अन्नाममलाई! BJP छोड़ने के बाद की पहला बड़ी रैली, कहा- उनके संगठन में धर्म की जगह नहीं

तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपनी आगामी राजनीतिक विचारधारा और अपने 'वी द लीडर्स' के संगठन के स्टैंड को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बता दिया है कि वो धर्म को लेकर क्या सोचते हैं.

Author
13 Jul 2026
( Updated: 13 Jul 2026
12:26 PM )
हिंदू राष्ट्रवाद से पीछे हटे अन्नाममलाई! BJP छोड़ने के बाद की पहला बड़ी रैली, कहा- उनके संगठन में धर्म की जगह नहीं
K Annamalai (File Photo) / Image: Source: IANS
Advertisement

तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के नेतृत्व में हाल ही में शुरू हुए जन-आंदोलन 'वी द लीडर्स' का पहला बड़ा जन-सम्मेलन पोलाची में हुए. इस अभियान का मुख्य विषय नशा-मुक्त तमिलनाडु था, लेकिन अन्नामलाई ने इस दौरान संगठन की विचारधार और धर्म को लेकर जो कहा उसकी खूब चर्चा हो रही है. 

बीजेपी में रहकर सनातन धर्म, संस्कृति, राष्ट्रवाद की बात करने वाले अन्नामलाई ने साफ कर दिया कि उनके इस संगठन में धर्म के लिए कोई जगह नहीं है. इतना ही नहीं वी द लीडर्स के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी उन्होंने ऐलान कर दिया कि उनका यह आंदोलन एक पॉलिटिकल पार्टी का रूप लेगा.

आपको बता दें कि 'नशामुक्त पोल्लाची जागरूकता सम्मेलन' में बोलते हुए अन्नामलाई ने कहा कि धर्म उनके इस संगठन के दायरे से बाहर है. हमारी राजनीति का एकमात्र मकसद तमिलनाडु को देश का नंबर वन राज्य बनाना है. जिम्मेदारी ही हमारी पहचान है.

हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा से पीछे हटे अन्नामलाई!

अन्नामलाई ने इस दौरान हिंदू राष्ट्रवाद से हटते हुए सेक्युलरिज्म की ओर अपनी राजनीतिक विचारधारा आगे बढ़ाने का इशारा करते हुए कहा कि 'मैं एक हिंदू हूं, लेकिन जब मैं घर से बाहर कदम निकालता हूं, तो अपनी जाति और धर्म को घर के अंदर ही लॉक करके आता हूं.' आपको बता दें कि अन्नामलाई इससे पहले राज्य की दोनों द्रविड़ पार्टियों की नीति और विचारधारा का विरोध करते आए हैं. अन्नामलाई खासकर DMK के कथित हिंदू विरोधी स्टैंड को लेकर स्टालिन परिवार पर हमला बोलते रहे हैं.

Advertisement

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का पहला बड़ा आयोजन

Advertisement

आपको बता दें कि अन्नामलाई के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी अहम था क्योंकि भारतीय जनता पार्टी छोड़ने और 'वी द लीडर्स' शुरू करने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहला बड़ा आयोजन था. आयोजकों ने सम्मेलन के लिए जबरदस्त तैयारी की है थी और कार्यक्रम स्थल को लगभग 20,000 लोगों के बैठने की जगह वाले एक बड़े कन्वेंशन स्पेस में बदला गया था.

आयोजकों ने कहा कि सजावट ऐसी चुनी गई है जो पोलाची की अनोखी पहचान और सांस्कृतिक विरासत को दिखाए और साथ ही कार्यक्रम के लिए एक आकर्षक माहौल भी बनाए.

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिनमें नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता के संदेश थे. संगीत, नृत्य और अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए, आयोजकों का मकसद नशीली दवाओं के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा लोगों खासकर युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की कोशिश की.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें