Advertisement
‘यादवों में भी भेदभाव कर रहे अखिलेश’, मंत्री ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए लिखा कि गाय-भैंस की सेवा करने वाला अहीर समाज अब उनकी राजनीति समझने लगा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 15 फीसदी कमरिया समाज को अपना मानते हैं, जबकि 85 फीसदी घोसी यानी ग्वाला समाज की अनदेखी कर रहे हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने सवाल उठाया कि 2017 से 2024 तक सपा ने कितने घोसी (ग्वाला) और कितने कमरिया समाज के लोगों को टिकट दिया. उन्होंने सपा प्रमुख पर यादव समाज में ही भेदभाव करने का आरोप लगाया.
राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए लिखा कि गाय-भैंस की सेवा करने वाला अहीर समाज अब उनकी राजनीति समझने लगा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 15 फीसदी कमरिया समाज को अपना मानते हैं, जबकि 85 फीसदी घोसी यानी ग्वाला समाज की अनदेखी कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
‘अहीर-अहीर में भेदभाव क्यों?’
यह भी पढ़ें
सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा यादव नेता देखा है, जो अहीर समाज के बीच ही भेद पैदा करता है. अखिलेश जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं. राजभर ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि अब उन्हें जाग जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 85 फीसदी ग्वाला समाज सपा को 2022 से भी बुरा दौर दिखाएगा.