Advertisement
इटैलियन खाने की तलाश ने राजीव गांधी से मिलवाया… सोनिया गांधी ने शेयर किया लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा, Video
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम और X पर डेब्यू के साथ ही अपनी लव स्टोरी का बेहद खूबसूरत किस्सा शेयर किया. वै कैसे राजीव गांधी से मिलीं और उन्हें देखते ही हमसफर बनाने का फैसला ले लिया.
Advertisement
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ने इंस्टाग्राम और X पर डेब्यू किया है. इसी के साथ वे अपने पेज पर लाइफ और राजनीति की दिलचस्प बातें साझा कर रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राजीव गांधी संग अपनी लव स्टोरी का खूबसूरत किस्सा शेयर किया.
यह वीडियो आगामी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर है. इस किताब के रिलीज से पहले सोनिया गांधी ने अपनी लव लाइफ की कुछ झलकियां दिखाईं और बताया कैसे वे राजीव गांधी से पहली बार मिलीं, एक ग्रीक रेस्टोरेंट उनके प्यार का गवाह बना.
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began. Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. https://t.co/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 24, 2026Advertisement
Loading Ad...
सोनिया गांधी ने बताया, कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में मेरे प्यार का सफर शुरू हुआ था. राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई.
Advertisement
वीडियो में सोनिया गांधी अपनी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहली मुलाकात को याद कर रही हैं. उन्होंने बताया कि कैसे इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी.
इटैलियन खाने की तलाश ने राजीव से मिलवाया
Advertisement
सोनिया ने बताया कि वह इंग्लैंड में इटैलियन खाने की तलाश कर रही थीं और इसी तलाश में उन्हें एक ग्रीक रेस्टोरेंट मिला. यह रेस्टोरेंट यूरोपियन और भारतीय छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय था और कई छात्र वहां खाने के लिए जाते थे.
अपनी पुरानी बातों को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, और फिर हमें यह जगह मिली. यह एक ग्रीक रेस्टोरेंट था जहां कई छात्र, खासकर यूरोपीय छात्र, लेकिन भारतीय छात्र भी अपने खाने के लिए जाते थे और तब वहीं उस रेस्टोरेंट में मैं राजीव से मिली.
पहली मुलाकात में ही हमसफर बनाने का ख्वाब
Advertisement
उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार राजीव गांधी से मिलीं तो उन्हें तुरंत ही लगा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से मिली हैं जिसके साथ वह अपना जीवन बिताना चाहेंगी. सोनिया ने कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि राजीव के मन में भी यही भावना थी।
सोनिया गांधी ने बताया कि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त ने करवाई थी. इसके बाद दोनों दोस्त बने और साथ में पार्टियों में जाने लगे, नई जगहों पर घूमने लगे. उन्होंने एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया, जहां बहुत सारे छात्र आए हुए थे. उन्होंने कहा,
‘यहीं से प्यार की शुरुआत हुई, हमने साथ मिलकर यादों की एक दुनिया बनाई.’
Advertisement
राजीव गांधी के बारे में अपने फर्स्ट इंप्रैशन का जिक्र करते हुए सोनिया ने बताया, उनका सौम्य स्वभाव उन्हें बहुत पसंद आया था. उन्होंने कहा,
‘राजीव बेहद ही सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे. बेशक वह बहुत सुंदर थे लेकिन उनकी वह सौम्यता सामने आती थी तो यह कुछ ऐसा था जिसने मुझे वास्तव में प्रभावित किया तो यह बेशक मैं कभी नहीं भूलूंगी जब मैं पहली बार उनसे मिली थी.’
10 नवंबर को रिलीज होगी सोनिया गांधी की बुक
Advertisement
22 अक्टूबर को सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का पहला लुक शेयर किया था. यह किताब 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सोनिया गांधी ने कैप्शन में लिखा था, ‘हेलो एवरीवन, मैं आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए वास्तव में आभारी हूं, 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक. यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी है. मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं.’
यह भी पढ़ें- ‘पॉलिसी पढ़कर ही चुनी थी तस्वीरें’, प्रदर्शनी से फोटोज हटाने पर भड़के रेहान वाड्रा, बीकानेर हाउस का ‘सच’ बताया!
Advertisement
किताब के पन्नों को पलटते हुए सोनिया गांधी ने कहा था, ‘बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका. इसके बाद उन्होंने किताब अपनी बेटी को दिखाई. वीडियो के एक अन्य फ्रेम में प्रियंका गांधी अपनी मां को मिठाई खिलाती हुई नजर आईं और दोनों गले मिलते हुए दिखाई दीं.’
किताब पर बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा था,
‘अपने जीवन के बारे में लिखना मेरे लिए आसान नहीं था. इसका मतलब था खुद को खोलना और उन पलों-अनुभवों को साझा करना, जिन्हें मैंने हमेशा अपने भीतर गहराई से संभालकर रखा था.’
Advertisement
यह भी पढ़ें
‘Belonging: A Journey of Love’ बुक में सोनिया ने इटली में बिताए बचपन से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात तक का जिक्र किया है. इसमें नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली जिंदगी के बारे में भी लिखा है.