Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘हर बार इस्तीफा नहीं मिलेगा…’, CJP के प्रदर्शन पर भड़कीं ईशा कोप्पिकर, दिपके-ध्रुव राठी की कर दी बोलती बंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भारत के युवाओं से ख़ास रिक्वेस्ट की. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने देश के युवाओं को सोच समझकर फैसले लेने के लिए कहा है.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा CJP का प्रोटेस्ट फ्लाप साबित हो रहा है. वहीं इस बीच कई बड़ी-बड़ी हस्तियां ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर हो रहे इस प्रोटेस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं ईशा कोप्पिकर

वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भारत के युवाओं से ख़ास रिक्वेस्ट की. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने देश के युवाओं को सोच समझकर फैसले लेने के लिए कहा है. ईशा ने युवाओं से साफ़-साफ कहा है कि राजनीतिक एजेंडे या सोशल मीडिया के बहकावे में ना आएं. एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा,"मैं अपने देश के सभी युवाओं से एक खास अपील करना चाहती हूं. जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन का हिस्सा बनने से पहले, उसकी पूरी सच्चाई और फैक्ट्स को जरूर समझें. सही जानकारी पाना आपका हक है, इसलिए खुद रिसर्च करें, सवाल पूछें और सिर्फ सोशल मीडिया या भावनाओं में बहकर अपना फैसला न लें.”

Loading Ad...

‘हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है’

Loading Ad...

ईशा कोप्पिकर यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, “एजुकेशन सिस्टम को लेकर हुए पिछले प्रदर्शन में भले ही एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है. बार-बार किसी एक घटना को हथियार बनाकर दबाव डालना और इस्तीफा मांगना गलत है. विरोध प्रदर्शन करना हमारा हक है, लेकिन इसका मकसद और परिणाम समझना भी हमारी ही जिम्मेदारी है. बिना जांच किए किसी के बहकावे में आकर कोई भी बात सच न मानें.”

‘किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले खुद उसे वेरिफाई जरूर करें’

Loading Ad...

बता दें कि वीडियो में एक्ट्रेस ने यूथ से ब्लाइंड ट्रस्ट ना करने की भी अपील की है. ईशा ने कहा, “देशभक्ति का मतलब सिर्फ नारे लगाना नहीं होता. देश की तरक्की, एकता और सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी से सोचना सबसे बड़ी देशभक्ति है. मेरी आपसे यही अपील है कि अपने दिमाग से सही और गलत का फैसला करें. अपनी एनर्जी और आवाज का सही और पॉजिटिव इस्तेमाल करें. मेरा मूल मंत्र यही है, आजाद होकर सोचें और किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले खुद उसे वेरिफाई जरूर करें."

क्यों हो रहा है प्रदर्शन

बता दें कि CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की है. आयोजकों ने चुनाव में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने कम समय पहले प्रदर्शन की सूचना दी थी, पहले किए गए वादे पूरे नहीं किए थे और पिछले प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों का पालन भी नहीं किया था. 

Loading Ad...

दिपके-ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया था

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी  के प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर ही हिरासत में ले लिया गया था, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया,  इस आंदोलन को रोकने के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शहर में 40,000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस और CAPF के जवानों को तैनात किया गया है और रास्तों पर बैरिकेड्स के साथ-साथ स्पाइक स्ट्रिप्स भी बिछाई गई हैं. 

ईशा ने मोदी विरोधियों की निकाली हेकड़ी 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

विपक्ष इस प्रोटेस्ट के ज़रिए मोदी सरकार को निशाने पर लेने की कोशिश कर रहा है, इस प्रोटेस्ट का एजेंडा मोदी सरकार को बदनाम करना और युवाओं को गुमराह करना है, लेकिन अब एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने दिपके और ध्रुव राठी की हेकड़ी निकाली दी है. लोग एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...