Advertisement
रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ में यूजर्स ने पकड़ी गलती! राम की हल्दी में सीता को देख भड़के लोग
Mangal Rang Song: गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने इसे और खास बना दिया है. हालांकि, गाने के एक सीन को देखकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
Advertisement
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इसका खास गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस गाने में भगवान राम और माता सीता के मिलन, विवाह और वनवास की झलक दिखाई गई है. गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने इसे और खास बना दिया है. हालांकि, गाने के एक सीन को देखकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
राम की हल्दी में सीता को देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल
‘मंगल रंग’ गाने में भगवान राम की हल्दी की रस्म का एक सीन दिखाया गया है. इसमें महिलाओं से घिरे राम को हल्दी लगाई जा रही है. इसी दौरान साई पल्लवी के किरदार माता सीता की झलक भी नजर आती है. इस सीन को देखकर कुछ यूजर्स का कहना है कि हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे से दूर रखने की परंपरा होती है. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि गाने में सीता को राम की हल्दी की रस्म के दौरान क्यों दिखाया गया है. हालांकि, यह यूजर्स की प्रतिक्रिया है और इसे किसी ऐतिहासिक या धार्मिक गलती का प्रमाण नहीं माना जा सकता.
Advertisement
Just saw the video of ‘MANGAL RANG’ Ranbir Kapoor and Sai Pallavi have portrayed RAM and SITA exactly as we would have imagined them. The innocence of RAM and the purity of SITA are beautifully evident. Best wishes to the entire team. A BLOCKBUSTER, in my opinion! #Ramayana https://t.co/wOCxtcuZnX
— परितोष सिंह राणा (@ParitoshRana07) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 25, 2026Advertisement
Loading Ad...
सोशल मीडिया पर गाने को मिल रहे अलग-अलग रिएक्शन
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘ गाना अच्छा है लेकिन हल्दी की रस्म में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को नहीं देखते’, वहीं एक यूजर ने लिखा ‘रामायण को फिल्म समझ का रही देखा जाना चाहिए’, वहीं एक यूजर ने ‘रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री की तारीफ की. मंगल रंग गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यूजर्स ने अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज की तारीफ की है... इस गाने को डॉ कुमार विश्वास ने लिखा है. म्यूजिक AR रहमान ने तैयार किया है.
Advertisement
A beautiful detail from #Ramayana’s #MangalRang song deserves attention👇 The ritual depicted in the sequence is not a Haldi ceremony, but Chumaan- a traditional wedding ritual associated with Mithila. 🌸 What is Chumaan? During this ritual, five women from the bride’s side take haldi, dahi, Doon grass and rice husk in both fists and touch the groom at four points - his feet, knees, shoulders and head. The ritual is also performed for the bride on two occasions. The sequence beautifully brings attention to the rich cultural traditions associated with Mithila weddings, adding another layer of authenticity to the world of Ramayana. Sometimes, understanding the cultural significance behind a scene makes the cinematic experience even more meaningfu. ❤️🚩 #RanbirKapoor #SaiPallavi #CellebIndia
— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 25, 2026
'Ramayana Part 2' की रिलीज पर लगा ब्रेक! दिवाली 2027 पर नहीं आएगी रणबीर-यश की फिल्म?
अरिजीत और श्रेया की आवाज ने जीता दिल
Advertisement
‘मंगल रंग’ गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है. गाने में विवाह से जुड़े खूबसूरत पलों को दिखाने की कोशिश की गई है, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी से जोड़ते हैं.
Bollywood will never stop adding its own masala, even to the Ramayana. 😭 Since when did the bride sit and watch the groom’s Haldi ceremony in traditional Hindu weddings? The groom has his Haldi at his home, and the bride has hers at her own home in many Indian traditions. But Bollywood has to make everything cinematic, even if it means taking creative liberties with religious epics. #Ramayana #MangalRang
— Pinki (@PinkiPragya) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 25, 2026
5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’
Advertisement
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. खबर के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं. अब दर्शकों को इंतजार है कि बड़े पर्दे पर रामायण की यह कहानी किस तरह पेश की जाती है.
क्यों टल सकती है 'रामायण: पार्ट 2' की रिलीज?
यह भी पढ़ें
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट 2' को बनाने में अभी कुछ और समय लग सकता है, रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया गया है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को बेहद खास तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं. उनकी कोशिश है कि फिल्म का अनुभव ऐसा हो, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखें..जहां फिल्म का पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार बताया जा रहा है, वहीं दूसरे पार्ट की शूटिंग और बाकी कामों के लिए अभी और वक्त चाहिए... यही वजह बताई जा रही है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है..