Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: जुहू में रेकी से लेकर कोटा में गिरफ्तारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी साजिश

सामने आई जानकारी के अनुसार, हमले से करीब दो सप्ताह पहले आरोपी मुंबई पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि तीनों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने काम सौंपा था.आरोपी लगातार टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे.उन्होंने एक्टर के घर और जिम की रेकी की थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर मौजूद पापाराजी वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए भी टाइगर के नियमित कार्यक्रम और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही थी.

Image Credits: Deputy CM Office/Tigershroff/Instagram
Loading Ad...

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले की पूरी साजिश काफी सुनियोजित तरीके से रची गई थी.

 तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया 

रविवार शाम को जुहू में फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला किया गया था. इस घटना में अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके चालक के घायल होने की खबर सामने आई. पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

Loading Ad...

ऐसे रची गई थी पूरी साजिश

Loading Ad...

सामने आई जानकारी के अनुसार, हमले से करीब दो सप्ताह पहले आरोपी मुंबई पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि तीनों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने काम सौंपा था.आरोपी लगातार टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. उन्होंने एक्टर के घर और जिम की रेकी की थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर मौजूद पापाराजी वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए भी टाइगर के नियमित कार्यक्रम और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही थी.

रविवार को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने मैदान पहुंचे थे. खेल खत्म होने के बाद जब वह अपनी कार से लौट रहे थे, तभी जुहू स्थित पुष्पा नरसी पार्क के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए.

Loading Ad...

आरोपियों ने हमले के बाद भागने का रास्ता पहले से तय कर रखा था

सामने आया है कि आरोपियों ने हमले के बाद भागने का रास्ता पहले से तय कर रखा था. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और वहां से ट्रेन के जरिए बोरीवली पहुंचे. इसके बाद तीनों आरोपी टैक्सी से सूरत गए.

सूरत पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन पकड़ी और कोटा की ओर रवाना हो गए. मुंबई क्राइम ब्रांच ने घटना के बाद कई टीमें बनाकर संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों पर निगरानी शुरू कर दी थी.पुलिस के अनुसार, राजस्थान पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को ट्रेन में यात्रा के दौरान कोटा में पकड़ लिया गया.

Loading Ad...

नेपाल भागने की योजना बना रहे थे आरोपी

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी दिल्ली पहुंचने और वहां से नेपाल भागने की योजना बना रहे थे. हालांकि पुलिस ने उनकी योजना सफल होने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कर रही पूछताछ

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

मुंबई पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हमले की साजिश किसने रची, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका मकसद क्या था.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...