Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा...' सोनम वांगचुक ने उड़ाई आमिर खान की खिल्ली, नहीं पहचानने वाले दावे की खोली पोल

Sonam Wangchuk: वांगचुक ने इस दावे पर मजाकिया अंदाज में आमिर की चुटकी ली और यहां तक कह दिया कि शायद आमिर को उनकी फिल्म ‘गजनी’ के किरदार की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया था.

Image Source: Sonam Wangchuk/Amir Khan/ Instagram
Loading Ad...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक और आमिर खान के बीच ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) को लेकर पुरानी बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है. सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में आमिर खान के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें अभिनेता ने कहा था की फिल्म बनाते समय उन्हें वांगचुक के बारे में पता ही नहीं था और ‘3 इडियट्स’ के रैंचो का किरदार उनसे प्रेरित नहीं था. वांगचुक ने इस दावे पर मजाकिया अंदाज में आमिर की चुटकी ली और यहां तक कह दिया कि शायद आमिर को उनकी फिल्म ‘गजनी’ के किरदार की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया था.

‘शायद 15 मिनट बाद भूल गए होंगे

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक ने आमिर खन के साथ अपनी पुरानी मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आमिर से उनकी मुलाकात कोई छोटी-मोटी या औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि काफी विस्तार से बातचीत हुई थी. इस दौरान उन्होंने आमिर के साथ कई विचार और आइडिया भी शेयर किए थे.
आमिर के बयान पर चुटकी लेते हुए वांगचुक ने कहा कि उन्होंने कई वीडियो देखे हैं, जिनमें आमिर ‘गजनी’ वाले लुक में उनका भाषण देख रहे थे. उन्होंने मजाक में कहा कि शायद आमिर उस समय ‘गजनी’ के किरदार में इतने डूबे हुए थे कि उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा और 15 मिनट बाद ही मुलाकात भूल गए होंगे.

Loading Ad...

वागचुक ने आगे मजाक करते हुए कहा कि आमिर अपने किरदारो में बहुत गहराई से उतरने के लिए जाने जाते हैं. इसलिए हो सकता है कि ‘गजनी’ के किरदार में इतना घुस गए हों कि जिस अवॉर्ड फंक्शन में वे मौजूद थे और जहां वांगचुक को अवॉर्ड मिल रहा था, वह भी उन्हें याद न रहा हो.

वांगचुक बोले- कई बार हुई थी विस्तार से बातचीत

Loading Ad...

सोनम वांगचुक ने साफ किया कि वह ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) को अपनी जिंदगी की कहानी या अपनी बायोग्राफी नहीं मानते. उनका कहना है कि फिल्म को उनकी जिंदगी और काम से मिली प्रेरणा से जोड़कर देखा जा सकता है. उनके मुताबिक, उन्होंने आमिर खान के साथ एक नहीं बल्कि कई बार विस्तार से बातचीत की थी और उस दौरान अपने काम और विचारों के बारे में बताया था.

वांगचुक ने यह संभावना भी जताई कि हो सकता है आमिर ने जानबूझकर नहीं, बल्कि अनजाने में उनकी बातचीत से कुछ विचार ले लिए हों और उन्हें फिल्म की टीम के साथ साझा किया हो. इसके बाद संभव है कि स्क्रिप्ट में बदलाव करते समय उन विचारों का इस्तेमाल हो गया हो. उनका मानना है कि शायद आमिर ने अपनी टीम को यह नहीं बताया कि उन विचारों की शुरुआत कहां से हुई थी

'CJP के नेता कोई संत नहीं...’ अभिजीत दिपके-सौरभ दास को लेकर ये क्या बोल गए सोनम वांगचुक

Loading Ad...

आमिर खान ने क्या कहा था?
दरअसल, कुछ समय पहले आमिर खान से ‘3 इडियट्स’ के रैंचो और सोनम वांगचुक के बीच समानता को लेकर सवाल किया गया था. इस पर आमिर ने कहा था कि जब फिल्म बनाई जा रही थी, तब उन्हें सोनम वांगचुक के बारे मे जानकारी नहीं थी. उन्होंने इसे एक गलतफहमी बताते हुए कहा था कि न तो उन्हें, न निर्देशक राजकुमार हिरनी और न ही लेखक अभिजात जोशी को वांगचुक के बारे में पता था...आमिर ने यह भी कहा था कि सोनम वांगचुक और उनके काम की इज्जत करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार उन्हीं पर आधारित हो.

यह भी पढ़ें

अब वांगचुक के ताजा बयान के बाद इस पुराने दावे पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि वांगचुक ने यह भी साफ किया कि वह फिल्म को अपनी बायोग्राफी नहीं मानते, लेकिन आमिर के साथ हुई अपनी पुरान बातचीत को लेकर उनका दावा दोनों के बयानों के बीच एक दिलचस्प विरोधाभास जरूर पैदा करता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...