Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बुर्का पहन मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस; नए रिश्ते की भी चर्चा

Malaika Arora in Mosque: मलाइका हाल ही में दुबई के अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं, जहां उनका पहनावा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने इस दौरान सिर को ढक रखा था और वहां के नियमों के मुताबिक कपड़े पहने हुए नजर आई.

Image Source: Malaika Arora/ Instagram
Loading Ad...

Malaika Arora in Mosque: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस, स्टाइल और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. इस बार भी वह अपने किसी नए प्रोजेक्ट की बजाय एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.. दरअसल, मलाइका हाल ही में दुबई के अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं, जहां उनका पहनावा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने इस दौरान सिर को ढक रखा था और वहां के नियमों के मुताबिक कपड़े पहने हुए नजर आई.. मस्जिद से उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

मलाइका के इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस ने उनकी तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, ‘मुस्लिम ड्रेस में मॉडलिंग. न्यू ड्रामा. बिल्कुल राखी सावंत जैसा.’ दूसरे लिखा, ‘सलाम वालेकुम सलाम भाभी.’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘आपने भारत के सबसे बड़े मंदिरों -राम मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर और तिरुपति बालाजी- में कितनी बार दर्शन किए हैं? मस्जिद जाने से ही आपको इतनी खुशी क्यों मिलती है?’ एक ने लिखा, ‘आपने भी धर्म बदल लिया. कंवर्ट हो गए.’

सर्वेश शशि के साथ मलाइका की तस्वीरों ने खींचा ध्यान
मलाइका अरोड़ा की इस यात्रा के दौरान योग प्रैक्टिशनर और बिजनेसमैन सर्वेश शशि भी नजर आए. दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.  कुछ लोग दोनों के बीच किसी खास रिश्ते की संभावना तलाशने लगे, हालांकि, इन तस्वीरों के आधार पर उनके रिलेशनशिप को लेकर कोई पक्की बात नहीं कही जा सकती है.

Loading Ad...

कौन हैं सर्वेश शशि?

Loading Ad...

सर्वेश शशि योग और वेलनेस की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उनका जन्म 15 अप्रैल 1992 को हुआ था. वह SARVA नाम के योग और वेलनेस प्लेटफॉर्म के संस्थापक हैं. इसके अलावा वह एक एंटरप्रेन्योर और लेखक भी हैं. सर्वेश को फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया सूची में भी जगह मिल चुकी है. योग और हेल्थ के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, अब वीकडेज पर चलेंगी 20 एक्स्ट्रा मेट्रो; DMRC का बड़ा फैसला

Loading Ad...

अर्जुन कपूर से अलग हो चुकी हैं मलाइका

यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं.. मलाइका की शादी पहले अरबाज खान से हुई थी और दोनों का तलाक हो चुका है. उनका एक बेटा भी है.. फिलहाल मलाइका ने सर्वेश शशि के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को सच मानने के बजाय उनके आधिकारिक बयान का इंतजार करना ही बेहतर होगा..

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...