Advertisement
दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरा FWICE, पीएम मोदी और सीएम धामी को लिखा पत्र, बोले- ये मनोरंजन जगत के लिए दुखद
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कहा कि यह सभी जानते हैं कि दलेर मेहंदी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और हाल ही में हुई सर्जरी से भी उबरे।पत्र में कहा गया है हम सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के महत्व को समझते हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के बजाय संवेदनशीलता और विवेक के साथ संभाला जाना चाहिए
Advertisement
उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी को लेकर दिए गए बयान पर जारी विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज उनके समर्थन में सामने आया है. संगठन ने कहा कि उसे अच्छी तरह जानकारी है कि दलेर मेहंदी शराब का सेवन नहीं करते हैं.
FWICE ने PM मोदी और CM धामी को लिखा पत्र
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कहा कि यह सभी जानते हैं कि दलेर मेहंदी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और हाल ही में हुई सर्जरी से भी उबरे.पत्र में कहा गया है, "हम सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के महत्व को समझते हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के बजाय संवेदनशीलता और विवेक के साथ संभाला जाना चाहिए."
Advertisement
दलेर मेहंदी भारतीय संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं
Advertisement
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने आगे कहा कि किसी कलाकार की स्थिति के बारे में कोई निष्कर्ष निकालने से पहले संयम बरतना जरूरी है. अगर किसी कलाकार के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता है तो उसे सहानुभूति और पेशेवर तरीके से संबोधित किया जाना चाहिए.पत्र में दलेर मेहंदी के भारतीय संगीत जगत में योगदान का भी उल्लेख किया गया. इसमें कहा गया, "दलेर मेहंदी भारतीय संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं. उनके गीतों और प्रस्तुतियों ने कई पीढ़ियों में उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है. ऐसे वरिष्ठ कलाकार का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जाना पूरे मनोरंजन जगत के लिए दुखद है."
FWICE ने क्या अपील की
Advertisement
संगठन ने जोर देकर कहा कि कलाकारों के साथ उनकी स्थिति या पहचान चाहे जो भी हो, निष्पक्ष और पेशेवर व्यवहार किया जाना चाहिए.फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यक्रम आयोजकों की जिम्मेदारी है कि कलाकारों के स्वास्थ्य या प्रदर्शन से जुड़ी किसी भी चिंता को उचित और सम्मानजनक तरीके से संभालें.
संगठन ने अधिकारियों से कलाकारों और प्रदर्शन करने वालों के साथ अधिक संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की है.पत्र के अंत में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने कहा कि वह हमेशा से कलाकारों और मनोरंजन उद्योग से जुड़े कर्मचारियों के कल्याण, पेशेवर अधिकारों और निष्पक्ष व्यवहार के समर्थन में खड़ा रहा है.
जानें क्या है मामला
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि रविवार को नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में प्रस्तुति के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को बीच में रोकते हुए आरोप लगाया था कि वह शराब के नशे में हैं. इसके बाद यह मामला विवाद का विषय बन गया.