Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? लंदन-अमेरिका का जिक्र कर कही बड़ी बात

Tanishaa Mukerji: तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए कुछ कथित पढ़े-लिखे और संभ्रांत हिंदुओं के रवैये पर सवाल उठा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ब्रिटिश सोच से प्रभावित होकर अपने ही देश की लगातार आलोचना करते हैं.

Image Source: IANS/ Tanisha Mukherjee/ Instagram
Loading Ad...

Tanishaa Mukerji: बॉलीवुड अभिनेत्री और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं..उन्होंने देश की आलोचना करने वाले कुछ लोगों पर नाराजगी जताई है.. तनीषा का कहना है कि कुछ लोग भारत की कमियां गिनाने और देश को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं..उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह दी कि अगर उन्हें लंदन और अमेरिका जैसे देश ज्यादा पसंद हैं, तो वे वहां जाकर रह सकते हैं.. हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है और न ही यह साफ किया है कि वह किन लोगों की बात कर रही हैं..

'हमें नीचा दिखाने वालों की जरूरत नहीं'

तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए कुछ कथित पढ़े-लिखे और संभ्रांत हिंदुओं के रवैये पर सवाल उठा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ब्रिटिश सोच से प्रभावित होकर अपने ही देश की लगातार आलोचना करते हैं. अभिनेत्री ने लिखा कि अगर किसी को लंदन और अमेरिका इतना पसंद है, तो उसे वहां चले जाना चाहिए. उनके मुताबिक, देश को बार-बार नीचा दिखाने के बजाय लोगों को यहां हो रहे बदलावों पर भी ध्यान देना चाहिए.

Loading Ad...

'देश में समस्याएं हैं, लेकिन बदलाव में लगता है समय'

Loading Ad...

तनीषा ने अपनी पोस्ट में यह भी माना कि भारत में कई समस्याएं हैं और सब कुछ एक दिन में ठीक नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने काफी प्रगति की है और इस बदलाव को भी देखना जरूरी है. अभिनेत्री का मानना है कि किसी भी देश में सुधार होने में समय लगता है. इसलिए केवल कमियां गिनाने के बजाय लोगों को देश में हो रहे विकास और बदलावों को भी समझना चाहिए.

सरकार का समर्थन करने वालों को 'अंधभक्त' कहने पर उठाए सवाल

तनीषा ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जो राजनीतिक विचारों के आधार पर दूसरों को अलग-अलग नजर से देखते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार का समर्थन करता है, तो उसे 'अंधभक्त' या अशिक्षित कह दिया जाता है.. वहीं, कुछ खास अंतरराष्ट्रीय विचारों का समर्थन करने वालों को आधुनिक और जागरूक माना जाता है. अभिनेत्री ने लोगों से अपील की कि वे मीडिया में दिखाई जाने वाली हर बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें, बल्कि खुद सोचें और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं.

'देशभक्ति चुप रहने में नहीं...' CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, Vijay Varma ने ऐसे कसा तंज! पोस्ट हो रही जमकर वायरल

Loading Ad...

उनके मुताबिक, कानून का पालन करने वाला समाज ही लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बना सकता है. यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और केंद्र सरकार की आलोचना को लेकर चर्चा हो रही है. हालांकि, तनीषा ने अपनी पोस्ट में इन प्रदर्शनों का सीधा जिक्र नहीं किया है.

कैसा रहा तनीषा मुखर्जी का फिल्मी सफर?

यह भी पढ़ें

तनीषा मुखर्जी, अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की बहन हैं. उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'श्श्श्श…' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह 'सरकार' और 'नील एंड निक्की' जैसी फिल्मों में नजर आईं.  फिल्मों के अलावा तनीषा को रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से भी काफी पहचान मिली, जिसमें वह पहली रनर-अप रही थीं. वह 'खतरों के खिलाड़ी 7' और 'झलक दिखला जा 11' जैसे शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं. अब उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट एक बार फिर उन्हें चर्चा में ले आया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...