Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘BJP नेताओं को है मुस्लिम फोबिया’, इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर बौखलाया विपक्ष, मोदी सरकार पर साधा निशाना

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता मुस्लिम नामों वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं. आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा बीजेपी नेताओं को मुस्लिम फोबिया हो गया है, जहां इनको 'खान' दिखता है, वहीं इनको परेशानी होने लगती है.

Image Credits: IANS Video Grab
Loading Ad...

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए दिए गए निर्देश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया, जबकि एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने बीजेपी पर मुस्लिमों के प्रति नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया.  

‘सालों से बेरोजगार रह रहे इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं’

बीजेपी विधायक परिणय फुके ने इमरान पर निशाना साधते हुए उन पर देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी एक्टर पर विदेशी फंडिंग मिलने और देश में अराजकता फैलाने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने आईएएनएस से बातचीत में इमरान खान के मामले पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ''हिंदी फिल्मों के फ्लॉप एक्टर और सालों से बेरोजगार रह रहे इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं. वह भारत में वीजा पर रह रहे हैं. वीजा नियमों के हिसाब से अगर कोई विदेशी नागरिक भारत में रह रहा है, तो वह भारत सरकार के खिलाफ किसी प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल नहीं हो सकता. उसकी राजनीति में कोई गतिविधि नहीं हो सकती और वह राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकता.’’

Loading Ad...

‘अब उन्हें देश छोड़ना ही पड़ेगा’

Loading Ad...

निरुपम ने कहा, ''इमरान ने जोश में आकर इन शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी विदेशी नागरिकता से जुड़ी जानकारी सामने आई और इसके बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत से जाने के लिए कहा गया. अब उन्हें देश छोड़ना ही पड़ेगा.’’

एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता मुस्लिम नामों वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं. आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, '' बीजेपी नेताओं को मुस्लिम फोबिया हो गया है, जहां इनको 'खान' दिखता है, वहीं इनको परेशानी होने लगती है. हमने इस प्रदर्शन में और लोगों के चेहरे भी देखे हैं. क्या सरकार ने उन्हें भी नोटिस थमाया है?''

Loading Ad...

‘यह मुस्लिम फोबिया है और कुछ नहीं’

वारिस पठान ने आगे आरोप लगाया कि इमरान के खिलाफ कार्रवाई नफरत फैलाने के इरादे से की गई है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है. इमरान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक हैं, लेकिन इस आधार पर की गई कार्रवाई के पीछे की वजहों पर सवाल उठाना भी जरूरी है.  इमरान खान कोई आतंकवादी नहीं थे. बस सरकार को एक मौका मिल गया. यह मुस्लिम फोबिया है और कुछ नहीं.’’

‘यह काम मुंबई पुलिस अच्छे से जानती है’

Loading Ad...

बीजेपी विधायक परिणय फुके ने भी इस मामले में इमरान खान पर तीखी टिप्पणी की. नागपुर में आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए एक्टर पर प्रदर्शन के जरिए देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''इमरान खान जैसे आस्तीन के सांप प्रदर्शन में घुसकर देश का नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए ऐसे सांपों को कुचल देना चाहिए. यह काम मुंबई पुलिस अच्छे से जानती है.’’

किरीट सोमैया ने भी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में दावा किया, ''अमेरिकी नागरिक इमरान खान को पाकिस्तान से फंडिंग और कुछ अन्य देशों से समर्थन मिल रहा है. इस मदद का इस्तेमाल भारत में अराजकता फैलाने और साजिशों में शामिल होने के लिए किया जा रहा है. मैं मुंबई पुलिस तथा इमिग्रेशन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करता हूं. भारत में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी फंड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए.’’

Loading Ad...

किरीट सौमेया ने इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस जांच पूरी होने तक अभिनेता पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.

जानें क्या है मामला

यह भी पढ़ें

बता दें कि इमरान खान से जुड़ा यह मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया था. 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) द्वारा इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. इमरान खान भी इसमें शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक्टर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...