Advertisement
Bigg Boss 20: ‘नेशनल टीवी पर खुद को बेवकूफ…’, लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, लगाई क्लास
काम्या पंजाबी ने लताड़ लगाते हुए कहा कि लव गिल को रियलिटी चेक की जरूरत है. काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएं होनी चाहिए. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए सवाल पूछा कि जो रिश्ता पहले 'भाई-बहन' जैसा था, अब उसमें इतनी शारीरिक नजदीकी कैसे आ गई है.
Advertisement
बिग बॉस सीज़न 20 में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो में लव गिल और स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी खूब चर्चाएँ हो रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं. वहीं इस बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है
‘लव गिल को अभी रियलिटी चेक की जरूरत है’
काम्या पंजाबी ने लताड़ लगाते हुए कहा कि लव गिल को रियलिटी चेक की जरूरत है. काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएं होनी चाहिए. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए सवाल पूछा कि जो रिश्ता पहले 'भाई-बहन' जैसा था, अब उसमें इतनी शारीरिक नजदीकी कैसे आ गई है. काम्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, "लव गिल को अभी रियलिटी चेक की जरूरत है. सबके सामने बेस्ट फ्रेंड और बहन वाली बातें और पीठ पीछे दूरी कैसे बनाएं इसका प्लान? वफादार बनने के चक्कर में वो नेशनल टीवी पर खुद को बेवकूफ साबित कर रही है. उठ जाओ लड़की. बिग बॉस-20.”
Advertisement
Love Gill needs a serious reality check and she needs it NOW. Sabke ke samne 'best friend' n ‘Behen’ wali baatein n peeth pichhe distance kaise banayein ka plan? Yeh loyal banne ke chakkar mein she is literally looking like a fool on national TV. Wake up girl #BiggBoss20
— Kamya Punjabi Dang (@iamkamyapunjabi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 11, 2026Advertisement
Loading Ad...
‘अब जो शारीरिक नज़दीकी दिख रही है, वह क्या है’
इससे पहले भी काम्या ने इन दोनों को लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “स्काउट और लव गिल के बीच भाई-बहन जैसे रिश्ते से बदलकर अब जो शारीरिक नज़दीकी दिख रही है, वह क्या है? रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएँ तो होनी ही चाहिए. आखिर यहाँ हो क्या रहा है?क्या यह बस कैज़ुअल मज़ा-मस्ती है या हद पार की जा रही है?
Advertisement
The transition from a "brother-sister" vibe to whatever this physical proximity is between Scout and Love Gill. Boundaries need to exist, even in a reality show. What exactly is going on here? Casual fun or crossing the line? #BiggBoss20
— Kamya Punjabi Dang (@iamkamyapunjabi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 8, 2026
स्काउट और लव की नजदीकियों पर मचा मचा
बता दें कि बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों और उनकी बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया और घर के अंदर काफी बवाल मचा हुआ है. स्काउट ने पहले लव गिल को अपनी बहन बताया था लेकिन बाद में वो अपनी फीलिंग्स को लेकर कन्फ्यूज नजर आए. उन्होंने यंग डीएसए के साथ बातचीत में माना कि जब लव गिल दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात करती हैं, तो उन्हें जलन और पजेसिवनेस महसूस होती है.
Advertisement
आम्रपाली दुबे ने भी लव गिल को समझाया था
शो के दौरान स्काउट द्वारा लव गिल को मसाज करना और पैर दबाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए, जिसके बाद यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. हालांकि, दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए आम्रपाली दुबे ने भी लव गिल को समझाया था कि घर के अंदर जो चीजें उन्हें सामान्य लग रही हैं, वह बाहर बैठे उनके पार्टनर्स को बुरी लग सकती हैं. उन्होंने मसाज के दौरान हाथ शर्ट के बाहर रखने की सलाह दी थी.
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी रिएक्ट किया था?
Advertisement
इस बीच, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए सोशल मीडिया और अपनी लाइव स्ट्रीमिंग से फिलहाल ब्रेक लेने का फैसला किया है. वीकेंड का वार पर सलमान ने भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन लव गिल की बातें सुनकर एक्टर ने इस मामले पर आगे कुछ नहीं कहा था.
नॉमिनेट हुए लव और स्काउट
यह भी पढ़ें
बताते चलें की इस हफ्ते कई घरवाले नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें लव गिल और स्काउट का नाम भी शामिल हैं, ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की क्या इन दोनों में से किसी एक का सफ़र शो से खत्म होता है या नहीं.