जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुनव्वर फारूकी को बजरंग दल ने दी चेतावनी, स्टैंड-अप कॉमेडियन के शो को रद्द करने की मांग!

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से बुरे फंस गए हैं. क़ॉमेडियन के अपकमिंग शो को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उसे रद्द करने की मांग की है.

मुनव्वर फारूकी को बजरंग दल ने दी चेतावनी, स्टैंड-अप कॉमेडियन के शो को रद्द करने की मांग!
Advertisement

 स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी के अपकमिंग शो को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उसे रद्द करने की मांग की है.  

बजरंग दल ने की मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बजरंग दल कोंकण प्रांत के सह-संयोजक गौतम के. रवारिया ने लिखा, “अधिकारियों से अनुरोध है कि कृपया शो रद्द करें, मुनव्वर फारूकी के बिना शो बनाएं. हम पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के खिलाफ नहीं हैं, अगर यह शो रद्द नहीं किया जाता है तो बजरंग दल शाम 4 बजे वहां पहुंचेगा.”

इसके साथ ही गौतम रवारिया ने एक वीडियो जारी करते हुए भी अपनी बात रखी.  वीडियो में वो कहते नजर आए, “ऐसे देशद्रोही का कार्यक्रम प्रशासन की मदद से नहीं होना चाहिए. आज भामला फाउंडेशन और मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से शाम बांद्रा पश्चिम के कार्टर रोड इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है, जिसका बजरंग दल और हिंदू समाज विरोध करता है.”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “हम इस कार्यक्रम के विरोध में नहीं हैं. पर्यावरण को लेकर जो कार्यक्रम हो रहा है, वह होना चाहिए लेकिन, ऐसे लोगों को उसमें मुख्य अतिथि या होस्ट के तौर पर बुलाना, यह हिंदू धर्म का अपमान है. इन्होंने कई बार हमारे प्रभु श्री राम और माता सीता के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है, अगर वह इस कार्यक्रम को शो होस्ट करने आएंगे तो बजरंग दल इसका विरोध करेगा.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Ravriya (@gautamravriya)

Advertisement

पहले भी रद्द हो चुका है कॉमेडियन का शो!

बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर के शो को लेकर विवाद हुआ है. इससे पहले बीते साल एक कॉमेडी शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिला था. विवाद बढ़ते देख कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी. 

मुनव्वर ने साल 2022 में एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भाग लिया था और पहले सीजन के विजेता भी थे. इसके बाद मुनव्वर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में पहुंचे और विजेता बने थे. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें