जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धनतेरस पर धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा से सुख-समृद्धि का आगमन, महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया सबसे शुभ मुहूर्त

कालकाजी पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस बार त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए यह पर्व 6 नवंबर को ही मनाया जाएगा.

धनतेरस पर धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा से सुख-समृद्धि का आगमन, महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया सबसे शुभ मुहूर्त
Image Credits: IANS/AI
Advertisement

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस का पर्व इस बार 6 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व है. 
 
महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया सबसे शुभ मुहूर्त

मान्यता है कि धनतेरस पर नई चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इस बीच कालकाजी पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने इसके पीछे की मान्यता के बारे में बताया और शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है.

कालकाजी पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस बार त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए यह पर्व 6 नवंबर को ही मनाया जाएगा.

Advertisement

जानें सबसे शुभ मुहूर्त

पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा. प्रदोष काल शाम 5 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इस समय की गई पूजा अत्यंत शुभ फल देने वाली मानी जाएगी. साथ ही इस समय की गई खरीदारी भी अत्यंत शुभ मानी जाएगी.

धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी और जेवर खरीदते हैं

Advertisement

महंत जी ने कहा कि धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी और जेवर खरीदते हैं. जो लोग सोना-चांदी नहीं खरीद पाते, वे बर्तन खरीदकर भी इस परंपरा को निभाते हैं. इस दिन की गई खरीदारी को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है.

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है

यह भी पढ़ें

कालकाजी पीठाधीश्वर ने बताया कि धनतेरस पर देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का समुद्र मंथन के दौरान प्राकट्य हुआ था. इसलिए धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे उत्तम धन माना जाता है.उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का पालन और सभी अनुष्ठानों को संपन्न करने के लिए स्वस्थ शरीर का होना सबसे जरूरी है. यदि शरीर स्वस्थ नहीं होगा, तो व्यक्ति किसी भी कार्य को ठीक से नहीं कर पाएगा. इसी कारण धनतेरस पर स्वास्थ्य के देवता की पूजा का विशेष महत्व है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें