Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

इस सप्ताह किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ सकती है, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं. माता का सहयोग मिलेगा. हालांकि, क्रोध और अहंकार में आकर फैसले लेने से बचें.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Weekly Horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा. इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस हफ्ते क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचे। धन का लाभ मिल सकता है.

वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते है. इस हफ्ते दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है. यात्रा का योग बन सकता है.

Loading Ad...

मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती है. इस हफ्ते आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़ भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है. व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. धन लाभ हेतु आपको नए मार्ग मिल सकते है. संतान से लाभ मिल सकते है. इस हफ्ते अपने खर्च पर नियंत्रण रखे.

Loading Ad...

कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हफ्ते की शुरुआत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है. इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नौकरी वर्ग के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. उच्च अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.

सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते धन सम्बन्धी मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस हफ्ते आपका कही फंसा हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है. इस हफ्ते आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है. इस हफ्ते धन का खर्च पूर्ण सोच विचार के साथ करें. दान धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है.

Loading Ad...

कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकते है. इस हफ्ते आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है. आय को लेकर इस हफ्ते आपके लिए नयी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है. पारिवारिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है. हफ्ते के अंतिम भाग में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर बने रहे.

तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस हफ्ते आपका अधिकारियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह आपके लिए रहेगी। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. इस हफ्ते भाग्यवश आपके लिए कुछ लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यर्थ के खर्च से बचने की सलाह रहेगी.

वृश्चिक राशि के जातक इस हफ्ते दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता कुछ लाभ दे सकता है. सामाजिक क्षेत्र में इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा. हफ्ते के मध्य में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है. सेहत अच्छी बनी रहेगी.

Loading Ad...

धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या मिल सकती है. इस हफ्ते आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. सुख सुविधाओं में आपकी वृद्धि के योग रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ दे सकता है. संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़े: 18 या 19 अक्टूबर, कब है महाअष्टमी? कालकाजी मंदिर के महंत ने बताया सही दिन और मुहूर्त

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा. कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी. इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. छात्र वर्ग को इस हफ्ते उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा. मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा.

Loading Ad...

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा भाग दौड़ वाला बना रह सकता है. इस हफ्ते आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है. यात्रा हो सकती है. मन इस हफ्ते किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है. इस हफ्ते आपको अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखे. इस हफ्ते वाद विवाद से बचने की सलाह रहेगी.

मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे. इस हफ्ते आपको निवेश द्वारा अच्छा लाभ मिल सकता है. कामकाज को लेकर इस हफ्ते किसी पर अधिक विश्वास न करें। इस हफ्ते संतान के साथ वाद विवाद न हो इसका ध्यान रखे. सेहत का ध्यान रखे छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है. इस हफ्ते आप वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत बने रासरत बने रह सकते है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है. कहीं धन लाभ और करियर में तरक्की के योग हैं, तो कहीं पारिवारिक रिश्तों और सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. ऐसे में धैर्य बनाए रखें, सोच-समझकर फैसले लें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...