Advertisement
अंधेर नगरी, चौपट राजा...भारत की डॉक्यूमेंट्री के जवाब में पाकिस्तान ने जारी किया प्रोपेगैंडा वीडियो, अपनी ही पोल खोल ली
भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब में पाकिस्तान ने जो प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया, उसमें उसने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. इतना ही नहीं, भारतीयों ने उसके झूठे दावों की पोल खोल दी.
Advertisement
अंधेर नगरी, चौपट राजा... पाकिस्तान पर यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अपनी ही आवाम को झूठ का चूरन दिया हुआ है और पाक फौज अपनी हार को ऐसे पेश कर रही है, जैसे उसने दिल्ली फतह कर ली हो. जबकि हकीकत तो यह है कि उसकी एक भी मिसाइल जम्मू और कश्मीर की सीमा को पार तक नहीं कर पाई.
ऐसे में अब उसके निकम्मे जनरलों ने भारत की ऑपरेशन सिंदूर पर आई एक हाई क्लास, फैक्चुअल डॉक्यूमेंट्री के जवाब में एक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया, वो भी AI एनिमेशन के जरिए, लेकिन अपने ही झूठ की पोल खोल ली. इसमें वो-वो आसमानी दावे कर दिए जो न कभी हुए और न ही उसके बूते की बात है. इसलिए कहते हैं ना कि नकल के लिए भी अक्ल चाहिए.
पाकिस्तान की नापाक हरकत उसी पर पड़ी भारी!
Advertisement
भारत के वीडियो के जवाब में वीडियो तो बना लिया, लेकिन उसको फैक्ट्स, सैटेलाइट इमेजरी और एविडेंस से जस्टिफाई नहीं कर पाए. इस लिहाज से देखें तो उसकी एक बार फिर बेइज्जती हो गई है. उसने सोचा कि जैसे अपनी आवाम को 1947 से उल्लू बनाकर रखा हुआ है, वैसे ही पूरी दुनिया को बना लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि झूठ के पांव नहीं होते, वो दो कदम चलकर दम तोड़ देता है.
Advertisement
उसने इस प्रोपेगैंडा में ऐसे-ऐसे दावे किए हैं जिनका फैक्ट चेक रियल टाइम में कर दिया गया. पाकिस्तान ने भारत में सब कुछ बर्बाद करने का दावा किया, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. जैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान DG ISPR की प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय मीडिया की ही क्लिप काट-छाँटकर इस्तेमाल कर रहे थे, वैसी ही कोशिश की गई.
आपको बता दें कि भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर जारी डॉक्यूमेंट्री के जवाब में पाकिस्तान वायुसेना (PAF) ने 6 सितंबर 2026 को एयर फोर्स डे के मौके पर नया प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया और अपने फील्ड मार्शल की खिल्ली उड़वा ली.
Advertisement
पाकिस्तान ने पिछले साल संघर्ष के दौरान दावा किया था कि उसने भारतीय सेना के 26 ठिकानों पर हमला किया, हालांकि उसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही अब तक एक भी सैटेलाइट इमेज पेश नहीं की. हालांकि अब उसके मुंगेरीलाल के हसीन सपने वाला दावा और जादुई आंकड़ा 26 से बढ़कर 32 IAF ठिकानों तक पहुंच गया है.
यानी कि 32 जगह हमले किए, सैकड़ों ड्रोन और कई मिसाइलें दागीं, लेकिन भारतीय एयरबेस पर हमले का सबूत देने वाली एक भी सैटेलाइट तस्वीर नहीं दिखाई.
एकमात्र पक्का नुकसान? उधमपुर एयर स्टेशन के पास एक अस्पताल, वो भी सिविलियन इलाके को टारगेट कर किया गया हमला.
Advertisement
वीडियो में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के रडार को हिट करते दिखाया गया है, जबकि उसका दावा था कि उसने आदमपुर के एयरबेस को निशाना बनाया और आदमपुर में तैनात 2 S-400 सिस्टम को बर्बाद कर दिया. हालांकि पीएम मोदी ऑपरेशन के खात्मे के अगले ही दिन वहां 13 मई को जाकर पाकिस्तान के दावे की हवा निकाल चुके हैं.
32 एयरबेस पर हमले का दावा, बदले में 0 सैटेलाइट तस्वीरें
अपने प्रोपेगैंडा में पाकिस्तान अब यह भी दावा कर रहा है कि पिछले साल के संघर्ष के दौरान उन्होंने भारतीय सैन्य सैटेलाइट्स को जैम कर दिया था.
Advertisement
26 ठिकानों पर हमले से 32 ठिकानों के बाद, अब सैटेलाइट्स को जाम करने का दावा, हालांकि भारत ने उसके भोलारी, चकलाला, नूर खान, मसरूर सहित कई एयरबेस पर सटीक हमले किए और उसके AWACS को सबसे पहले ठोका.
पाकिस्तान का नया दावा!
- 32 IAF ठिकानों पर हमला
- 2 S-400 सिस्टम पर हमला
- इंडियन नेशनल ग्रिड अस्थिर हुआ
- भारतीय ग्रिड में बिजली गुल
- सप्लाई चेन टूटी
- भारत के संवेदनशील सैन्य रक्षा दस्तावेज़ लीक हुए
- कथित तौर पर भारतीय एयरस्पेस में कांडला पोर्ट तक ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन भर गए
- भारतीय सैन्य सैटेलाइट्स जाम किए गए
WTF is this?
Pakistan Air Force (PAF) has released a new propaganda animated video, claiming it achieved all of this during the conflict:
• 32 IAF bases hit
• 2 S-400 systems hit
• Indian National Grid destabilized
• Indian grid outage
• Fuel supply chain fractured
•… https://t.co/jhlyo2pyL0 pic.twitter.com/qkj4yQ1F8T— Shadow IND (@ShadowIND_IN) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 7, 2026Advertisement
Loading Ad...
यानी कि जब सबूत मांगा जाएगा तो वही जवाब देंगे जो इनके रक्षा मंत्री ने राफेल विमान को लेकर एक विदेशी एंकर से कहा था "It's All Over On Social Media." यह बात एक बार फिर साबित हो गई है कि ये नापाक पड़ोसी जब जंग में नहीं जीत पाते, तो वो सोशल मीडिया पर जीतने की कोशिश करते हैं.
पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा वीडियो
Advertisement
PAF ने 6 सितंबर को 'फिज़ाओं के पासबां' नाम का एक नया प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया. इसमें उसने ऐसे-ऐसे दावे किए हैं, जैसे अमेरिका ने भी वियतनाम और अफगानिस्तान को लेकर नहीं किए होंगे. यानी कि ऐसे-वैसे दावे कि आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. AI वीडियो में भारत के 32 एयरबेस पर हमला, दो S-400 सिस्टम, भारतीय मिलिट्री सैटेलाइट आदि को तो छोड़िए, उसके ही एक दावे पर नजर डालिए.
ये भी पढ़ें: हाथ जोड़े, गंगा में डुबकी लगाई… भारतीय संस्कृति के फैन हुए जापानी राजदूत, कहा- हमेशा याद रहेंगे ये पल, Video
भारतीय वायुसेना ने PL-15E को हवा में ही किया था फुस्स!
Advertisement
PL-15E मिसाइल को लेकर जो दावा किया वही उसके प्रोपेगैंडे की हवा निकाल देगा. इस वीडियो में पाकिस्तान ने अपनी PL-15E मिसाइल को भी दिखाया है, जिसे भारतीय मिसाइलों ने एक वार से बच्चों का खिलौना साबित कर दिया था. भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था. यानी कि यहां भी 'मेड इन चाइना' PL-15E मिसाइल ने अपनी औकात दिखा दी थी.
ये भी पढ़ें: 'जम्मू-कश्मीर-लद्दाख को छूना भी मत...', बदलने जा रहा दुनिया का नक्शा, UN में प्रस्ताव पारित होते ही भारत ने चेता दिया
Advertisement
पाकिस्तान ने प्रोपेगैंडा वीडियो में अपने ही झूठ की पोल खोली!
यह भी पढ़ें
इतना ही नहीं, 9 मई को पंजाब के होशियारपुर जिले में एक खेत से PL-15E मिसाइल के टुकड़े बरामद किए गए थे. इसके अलावा भारत ने 12 मई को वायुसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार इसका मलबा दिखाया था. पाकिस्तान ने JF-17 लड़ाकू विमान से चीन में बनी PL-15E मिसाइल दागी थी, लेकिन उसे हवा में ही ढेर कर दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार किसी संघर्ष में PL-15E मिसाइल का इस्तेमाल हुआ था और उसे भी भारतीय सेना ने एक झटके में फुस्स कर दिया.