हाथ जोड़े, गंगा में डुबकी लगाई… भारतीय संस्कृति के फैन हुए जापानी राजदूत, कहा- हमेशा याद रहेंगे ये पल, Video
ओनो केइची नदी किनारे लगी चेन को पकड़कर गंगा में उतरते दिखाई देते हैं. गंगा में उन्होंने तीन बार डुबकी लगाई और फिर हाथ जोड़कर प्रणाम किया.
Follow Us:
सनातनी संस्कृति इतनी पावरफुल है कि वह विदेशियों पर भी अपनी छाप छोड़ देती है. विदेश से आए मेहमान जब भारतीयों के अंदाज में इस संस्कृति का पालन करते हैं तो चर्चा होनी लाजिम है. सनातन का रंग अब चढ़ा है जापान के राजदूत ओनो केइची (ONO Keiichi) पर, जिन्होंने ऋषिकेश पहुंचकर गंगा नदी में डुबकी लगाई.
इतना ही नहीं जापानी राजदूत ओनो केइची ने ऋषिकेश में जन्माष्टमी भी मनाई. खास बात यह है कि उन्होंने गंगा में सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार डुबकी लगाई. उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन खास और भक्तिमय पलों की झलकियां शेयर की.
Finally, a full dip in the Ganges in Rishikesh—three times! 🙏
Over the Janmashtami weekend, surrounded by people carrying on centuries-old faith and traditions, I felt a profound spiritual connection, along with awe, humility, and gratitude.
A truly unforgettable moment 🇮🇳 pic.twitter.com/A1SoVaDYuH— ONO Keiichi, Ambassador of Japan (@JapanAmbIndia) September 6, 2026Advertisement
वीडियो में देख सकते हैं ओनो केइची नदी किनारे लगी चेन को पकड़कर गंगा में उतरते दिखाई देते हैं. गंगा में उन्होंने तीन बार डुबकी लगाई और फिर हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया.
ओनो केइची ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाई और इसे 'सचमुच अविस्मरणीय पल' बताया. केइची ने कहा कि उन्हें गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा.
जापानी राजदूत ने कहा, ‘आखिरकार, ऋषिकेश में गंगा में पूरी डुबकी-तीन बार। जन्माष्टमी वीकेंड पर, सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं को निभाने वाले लोगों के बीच, मुझे गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा, सचमुच एक अविस्मरणीय पल.’
भारतीय लोगों ने लुटाया प्यार
ओनो काइची के ऋषिकेश वाले पोस्ट पर भारतीय लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए. लोगों ने लिखा, सनातन पूरी मानवता के लिए है. यह किसी देश या पंथ तक सीमित नहीं है. ये सार्वभौमिक सिद्धांत हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, मां गंगा आपको आशीर्वाद दें. वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट में उन्हें पहाड़ों की चाय भी सजेस्ट की. लोगों ने लिखा, आप ऋषिकेश आए हैं तो यहां लोकल दुकान वाले से चाय पीना न भूलें. कुछ लोगों ने उन्हें बारिश में ज्यादा ऊंची जगहों पर न जाने की सलाह भी दी.
देसी जायकों के दीवाने हुए जापानी राजदूत
ओनो केइची अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत घूमने और यहां के बेहतरीन खाने का आनंद लेने के अपने अनुभव लगातार शेयर करते रहे हैं. उन्होंने 18 अगस्त को नई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस में मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया.
एक्स पर अपना अनुभव शेयर करते हुए, जापानी राजदूत ने कहा, ‘तमिलनाडु हाउस में स्वादिष्ट मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया, दक्षिण भारत का अद्भुत स्वाद.’
यह भी पढ़ें- सूट-बूट नहीं वर्दी के लिए थी तड़प… सेना में अफसर बनने के लिए छोड़ा 46 लाख का पैकेज, कौन हैं शारदेंदु तिवारी?
यह भी पढ़ें
इससे पहले ओनो केइची ने अपने स्टाफ के साथ नई दिल्ली में गुजरात भवन में ढोकला और छाछ का आनंद लिया था. ये पहली बार नहीं है जब जापानी राजदूत ओनो भारत के रंगों में डूबे. कभी हाथ से बिरयानी खाते हैं तो कभी देसी चाय पीते हैं. उन्होंने नई दिल्ली में यूएन हाउस में इंटरनेशनल टी डे मनाते हुए कहा था, 'चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा. मसाला, चाय और माचा के स्वाद और सांस्कृतिक भावना में अंतर है, लेकिन दोनों ही सम्मान, मेहमाननवाजी और सद्भाव को दर्शाते हैं, ये ऐसे मूल्य हैं जो भारत और जापान दोनों में समान हैं.’