पीरागढ़ी केस: ‘मौलाना’ कमरुद्दीन निकला कातिल, तंत्र-मंत्र कर वश में किया, टारगेट पर थे सिर्फ हिंदू!

आरोपी कमरुद्दीन तंत्र-मंत्र कर लोगों को ठगता था, उन्हें जिन्न के नाम पर धनवर्षा का लालच भी देता था और पैसे मिलने के बाद मौत के घाट उतार देता था.

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
04:34 PM )
पीरागढ़ी केस: ‘मौलाना’ कमरुद्दीन निकला कातिल, तंत्र-मंत्र कर वश में किया, टारगेट पर थे सिर्फ हिंदू!

Delhi Peeragarhi Case: दिल्ली के पीरागढ़ी में कार के अंदर मिली लाशों का खुलासा हो गया है. पुलिस ने उस चौथे शख्स को ढूंढ निकाला जो कार के अंदर लाशों के साथ नजर आया था. पुलिस की गिरफ्त में आया वो शख्स स्वयंभू मौलाना कमरूद्दीन है. वह तंत्र-मंत्र कर लोगों को ठगता था और उसके टारगेट पर केवल हिंदू ही होते थे. 

दरअसल, रविवार 8 फरवरी को दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध कार मिली थी. इस कार से तीन शव बरामद किए गए. मृतकों में दो पुरुष और महिला थी. इन तीनों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है. जांच के दौरान पुलिस के हाथ कार का CCTV फुटेज लगा था. जिसमें कार के अंदर लाशों के साथ एक चौथे शख्स की मौजूदगी पाई गई. 

पैसे बढ़ाने का लालच देकर फंसाया 

पुलिस के मुताबिक, CCTV में एक चौथा शख्स कार से निकलता हुआ दिखाई दिया था. जो कमरूद्दीन ही था. पूछताछ में सामने आया कि उसने पैसे का लालच देकर फंसाया और तीनों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, कमरूद्दीन ने सबसे पहले महिला को अपने झांसे में लिया. इससे पहले भी वह कई लोगों की हत्या कर चुका है. वह लोगों को जहरीला लड्डू खिलाता था. उस पर पहले से हत्या के मुकदमें दर्ज हैं. अब तक वह 8 लोगों के मर्डर की बात कबूल कर चुका है. 

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया सल्फास और नींद की गोली 

पीरागढ़ी के जिन तीन लोगों लक्ष्मी, नरेश और रणधीर की हत्या की गई. वो एक दिन पहले बाबा के साथ गए थे, बाबा ने उन्हें धनवर्षा का लालच देकर तंत्र-मंत्र की बात कही थी. दूसरे दिन तीनों दो लाख रुपए लेकर बाबा से मिले. तभी कमरुद्दीन ने उन्हें कोल्ड ड्रिक में नींद की गोली और सल्फास मिला दिया. 

पुलिस ने कैसे किया कमरुद्दीन को अरेस्ट 

कार में कमरुद्दीन के होने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी. पुलिस को लाशों के बारे में जानकारी मिलने से पहले ही कमरुद्दीन मौके से फरार हो गया था. कमरुद्दीन की लोकेशन पुलिस को लक्ष्मी के फोन से मिली थी. पुलिस कमरद्दीन के ठिकाने पर पहुंची. देर रात पुलिस को देख कमरुद्दीन ने गेट नहीं खोले. उसके बाद वहां से भाग निकला, हालांकि पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें- 3 लाशों के साथ कार में क्या कर रहा था ‘बाबा’, दिल्ली पीरागढ़ी केस में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, तांत्रिक कनेक्शन!

यह भी पढ़ें

कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है कि वह हिंदुओं को ही टारगेट करता था. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था. वह पिछले कई सालों से लोगों के साथ ठगी को अंजाम देता था. कभी इलाज के नाम पर तो कभी गरीबी दूर करने के नाम पर झांसे में लेता था. केस की शुरुआत से ही तंत्र मंत्र का कनेक्शन बताया जा रहा था. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें