Advertisement

Loading Ad...

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, डीन के 2 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

Sports Authority of India: एसएआई ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर संकायाध्यक्ष (डीन) के 2 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह अवसर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो खेल विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और उच्च स्तर की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में योगदान देना चाहते हैं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Sports Authority of India: भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India - SAI) में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अब एक शानदार मौका सामने आया है. एसएआई ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर संकायाध्यक्ष (डीन) के 2 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह अवसर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो खेल विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और उच्च स्तर की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में योगदान देना चाहते हैं.

आवेदन प्रक्रिया और समय सीमा

एसएआई ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई सुबह 10 बजे से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 जून की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.

Loading Ad...

योग्यता और अनुभव

Loading Ad...

डीन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से खेल विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास खेल विज्ञान या खेल चिकित्सा के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
सिर्फ योग्य शैक्षिक और पेशेवर अनुभव ही पर्याप्त नहीं है. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अधीन वैज्ञानिक कैडर में कार्यरत अधिकारी होने चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार या तो मूल विभाग/संवर्ग में समकक्ष पद पर कार्यरत हों या उनके पास वेतन स्तर-12 (78,800 से 2,09,200 रुपये, PB-3, 15,600 से 39,100 रुपये ग्रेड पे 7,600) में न्यूनतम 5 साल की नियमित सेवा हो.

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

Loading Ad...

डीन पद के लिए अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है, और इसका आधार 21 मई को गणना की जाएगी.
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा.पहले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उसके बाद चुने गए उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा. इस प्रक्रिया के माध्यम से सबसे योग्य और अनुभवी कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा.

वेतन और अन्य लाभ

यह भी पढ़ें

चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-13 के अनुसार प्रति माह 1,23,100 से 2,15,900 रुपये (PB-4, 37,400 से 67,000 रुपये ग्रेड पे 8,700) मिलेगा. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे यह पद केवल प्रतिष्ठित ही नहीं बल्कि वित्तीय रूप से भी आकर्षक बन जाता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...