Advertisement
NEET UG Exam Cancelled: नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच, जानें कब होगा नई एग्जाम डेट का ऐलान
NEET UG EXAM: मई को आयोजित की गई मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा, जो एमबीबीएस में दाखिले के लिए होती है, रद्द कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस निर्णय के बाद अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, लेकिन फिलहाल नई तिथि घोषित नहीं की गई है..
Advertisement
NEET UG EXAM: देश भर में 3 मई को आयोजित की गई मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा, जो एमबीबीएस में दाखिले के लिए होती है, रद्द कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस निर्णय के बाद अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, लेकिन फिलहाल नई तिथि घोषित नहीं की गई है. NTA ने यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया है और कहा कि यह कदम राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जरूरी था.
प्रश्न लीक होने के आरोप, CBI करेगी जांच
इस वर्ष नीट परीक्षा में कई प्रश्न परीक्षा होने से पहले लीक होने की बातें सामने आई थीं. इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। NTA ने कहा कि वह परीक्षा से जुड़े सारे दस्तावेज और जानकारी CBI को उपलब्ध कराएगा ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो. एजेंसी ने यह भी बताया कि इस कदम से छात्रों और उनके परिवारों को असुविधा जरूर होगी, लेकिन लोगों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Advertisement
23 लाख छात्रों की परीक्षा प्रभावित, नई तिथियों का इंतजार
Advertisement
इस परीक्षा में इस साल लगभग 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। NTA ने बताया कि नई परीक्षा की तिथियों और प्रवेश पत्र का कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से घोषित किया जाएगा। छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, और पहले जमा की गई परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी. जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन किया था, उनका पंजीकरण, उम्मीदवार विवरण और चुने गए परीक्षा केंद्र पुनर्परीक्षा में स्वतः मान्य रहेंगे.
परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को बनाए रखना जरूरी
Advertisement
NTA ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए, नीट परीक्षा को दोबारा कराना अनिवार्य हो गया है. अगर यह कदम नहीं उठाया जाता, तो राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर और दीर्घकालिक नुकसान पहुंच सकता था. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों से बचें.
छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन
पुनर्परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी अपने आंतरिक संसाधनों से आयोजित करेगी। छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए मदद और जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. अभ्यर्थी 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. NTA ने कहा कि वे सभी छात्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे ताकि कोई भी असुविधा न्यूनतम हो.
Advertisement
यह भी पढ़ें
INPUT -IANS