Advertisement
MP Board Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, Direct Link से चेक करें मार्कशीट
MP Board Result 2026 Out: लाखों छात्रों के लिए यह समय बहुत खास होता हैं क्योकि सालभर कि मेहनत का नतीजा इन्हीं कुछ अंको में सामने आता हैं. जानकारी के मुताबिक, MP Board 10 वी और 12 वी का रिजल्ट आज 15 अप्रैल को घोषित किया गया हैं और छात्र अब उसे ऑनलाइन आसानी से देख पाएंगे.
Advertisement
MP Board Result 2026 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड ( MPBSE ) भोपाल से 10 वी और 12 वी के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया हैं. लाखों छात्रों के लिए यह समय बहुत खास होता हैं क्योकि सालभर कि मेहनत का नतीजा इन्हीं कुछ अंको में सामने आता हैं. जानकारी के मुताबिक, MP Board 10 वी और 12 वी का रिजल्ट आज 15 अप्रैल को घोषित किया गया हैं और छात्र अब उसे ऑनलाइन आसानी से देख पाएंगे.
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी
इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घोषित किया गया. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र तुरंत उसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स तय की गई हैं जहां रिजल्ट सबसे पहले अपलोड किया जाएगा.छात्र अब रिजल्ट अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे.
Advertisement
एमपी बोर्ड रिजल्ट कहाँ देखें?
Advertisement
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को किसी साइबर कैफे या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाएं:
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mponline.mpbse.gov.in
इन वेबसाइट्स पर “Exam Results” का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप 10वीं या 12वीं का रिजल्ट खोल सकते हैं.
Advertisement
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट चेक करना बहुत ही आसान है. बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:
सबसे पहले किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. उसके बाद होमपेज पर “Exam Results” वाले सेक्शन पर क्लिक करें. अब आपको 10वीं या 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर भरें और सबमिट कर दें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप चाहें तो डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
मार्कशीट कब मिलेगी?
Advertisement
ऑनलाइन जो रिजल्ट आप देखेंगे, वह सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट होगी. असली और ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद आपके स्कूल से मिलेगी. इसी मार्कशीट का इस्तेमाल आगे कॉलेज एडमिशन या किसी भी दूसरी पढ़ाई के लिए किया जाता है, इसलिए इसे संभालकर रखना बहुत जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें
रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कभी-कभी साइट स्लो हो सकती है या खुलने में समय लग सकता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें.