जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन हैं 80 साल के लैरी एलिसन जो बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जुकरबर्ग और बेजोस को पीछे छोड़ा

80 साल की उम्र में एलिसन अभी भी ओरेकल के अध्यक्ष और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्य करते हैं. उन्होंने 1977 में कंपनी की स्थापना की और 2014 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया था.

कौन हैं 80 साल के लैरी एलिसन जो बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जुकरबर्ग और बेजोस को पीछे छोड़ा
Advertisement

ओरेकल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन अब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने लैरी एलिसन

13 जून को ओरेकल की ओर से उम्मीद से मजबूत आय रिपोर्ट करने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत 7 प्रतिशत का मजबूत उछाल देखने को मिला था, जिससे एलिसन की संपत्ति 259 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है.

एलन मस्क अभी भी रेस में सबसे आगे हैं

Advertisement

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, एलिसन की कुल संपत्ति बढ़कर 258.8 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे वह दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.वहीं, मस्क 410.8 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.

2025 में एलिसन चौथे स्थान पर थे

अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स की एनुअल बिलेनियर इंडेक्स में एलिसन 192 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर थे.

Advertisement

ओरेकल के स्टॉक में तेजी आने के कारण उनकी संपत्ति बीते दो महीनों में 66.8 अरब डॉलर बढ़ी है.

ओरेकल ने हाल ही में ओपनएआई और सॉफ्टबैंक के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट स्टारगेट के तहत एआई डेवलपमेंट के लिए अमेरिकी सरकार के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

एलिसन, ओरेकल के एआई विजन के बारे में मुखर रहे हैं, यहां तक कि उन्होंने सुझाव दिया है कि एआई निगरानी का एक नया युग लाएगा, जहां टेक्नोलॉजी निरंतर रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग के माध्यम से सार्वजनिक व्यवहार को बेहतर बनाने में मदद करेगी.

ओरेकल के अध्यक्ष है 80 साल के एलिसन

Advertisement

80 साल की उम्र में एलिसन अभी भी ओरेकल के अध्यक्ष और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्य करते हैं.उन्होंने 1977 में कंपनी की स्थापना की और 2014 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया था.

यह भी पढ़ें

उनके नेतृत्व में, ओरेकल ने कई प्रमुख अधिग्रहणों के माध्यम से सफलता प्राप्त की है, जिसमें 2021 में हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी सेर्नर का 28.3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण शामिल है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें