Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अब UPI से चुटकियों में खुलेगा NPS अकाउंट, NPCI ने शुरू की 'तत्काल NPS' सुविधा, जानें पूरा प्रोसेस

UPI: .पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा शुरू की गई 'तत्काल एनपीएस' सुविधा से यूजर्स बिना किसी ब्रांच में जाए या नए कागजात जमा किए, ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPCI) अकाउंट खोल सकते हैं.

Image Source: IANS/ X/@PFRDAOfficial
Loading Ad...

UPI: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की सहयोगी कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (NBSL) ने बुधवार को कहा कि भीम पेमेंट ऐप पर अब यूजर्स के लिए 'तत्काल एनपीएस' शुरू हो गया है.पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा शुरू की गई 'तत्काल एनपीएस' सुविधा से यूजर्स बिना किसी ब्रांच में जाए या नए कागजात जमा किए, ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPCI) अकाउंट खोल सकते हैं.

बैंक केवाईसी से खुलेगा एनपीएस अकाउंट

हालांकि, इस प्रोसेस में पहले से बैंक द्वारा वेरिफाई किए गए केवाईसी का इस्तेमाल किया जाता है. यूजर्स को अपनी जन्मतिथि डालनी होती है, अपना योग्य बैंक अकाउंट चुनना होता है और यूपीआई के जरिए अपना पहला एनपीएस योगदान करना होता है.

Loading Ad...

इन 6 बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

Loading Ad...

इसके अलावा, तत्काल एनपीएस सुविधा अभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंकिंग ग्राहकों के लिए भीम ऐप पर उपलब्ध है.एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, बाद में इसमें और भी बैंक जोड़े जाएंगे.

आशुतोष रांका - सौरभ दास जेल में, दिपके की बढ़ीं मुश्किलें! अब SC/ST एक्ट में मामला दर्ज

Loading Ad...

एनबीएसएल की एमडी और सीईओ ने क्या कहा?

एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ललिता नटराज ने कहा, "यूपीआई पहले ही करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की वित्तीय आदत बन चुका है. अगला मौका एनपीएस जैसे प्रोडक्ट्स तक पहुंच को बेहतर बनाना है. भीम पर 'तत्काल एनपीएस' सुविधा, एनपीएस अकाउंट शुरू करने की शुरुआती बाधा को दूर करती है. इसके जरिए योग्य यूजर्स सीधे यूपीआई ऐप से एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं, 'तत्काल एनपीएस' अब योग्य यूजर्स को ऐप के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलने की सुविधा देता है, जिससे भीम की भूमिका सिर्फ योगदान में मदद करने से बढ़कर एनपीएस ऑनबोर्डिंग में सहायता करने तक बढ़ गई है.."

क्या है नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस)?

Loading Ad...

एनपीएस एक कम लागत वाली पेंशन स्कीम है जिसे पीएफआरडीए रेगुलेट करता है. इसमें किए गए योगदान को रेगुलेटेड पेंशन फंड मैनेजरों द्वारा मैनेज किए जाने वाले मार्केट-लिंक्ड फंड में इन्वेस्ट किया जाता है और नियमों के अनुसार टैक्स का फायदा भी मिलता है.

पीएफआरडीए चेयरपर्सन ने बताया इसका महत्व

पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस. रमन ने कहा कि यूपीआई ने भारत में पेमेंट करने का तरीका बदल दिया है; तत्काल एनपीएस भारत में रिटायरमेंट की तैयारी के तरीके को बदल सकता है.
रमन ने कहा, "सिर्फ तीन क्लिक में, कोई भी योग्य नागरिक एनपीसीआई, बैंकों और यूपीआई ऐप्स के साथ हमारी पार्टनरशिप के जरिए पेंशन अकाउंट खोल सकता है. हमारा मंत्र आसान है कि बूढ़े होने से पहले अमीर बनें और हम चाहते हैं कि यह मैसेज हर गली, हर गांव और हर भारतीय तक पहुंचे."

Loading Ad...

250 रुपये से खुलवा सकते हैं एनपीएस अकाउंट

इसके अलावा, 18 से 85 साल की उम्र के योग्य भारतीय नागरिक भीम पेमेंट ऐप पर तत्काल एनपीएस के जरिए कम से कम 250 रुपए के शुरुआती योगदान के साथ एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं. वहीं, बाद में एनपीएस की जरूरी शर्तों के अनुसार कम से कम 10 रुपए से योगदान किया जा सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...