×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मध्य प्रदेश में अचानक मौसम बदलाव, बारिश और ओले से रबी फसलों को भारी नुकसान

राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार की रात से मौसम में अचानक बदलाव आया. तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई और 10 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई.

Author
20 Mar 2026
( Updated: 20 Mar 2026
03:33 PM )
मध्य प्रदेश में अचानक मौसम बदलाव, बारिश और ओले से रबी फसलों को भारी नुकसान
Advertisement

मध्य प्रदेश में मौसम में आए अचानक बदलाव के साथ बारिश और कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं. इससे जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. 

फसलों को बड़ा नुकसान

राज्य के बड़े हिस्से में गुरुवार की रात से मौसम में बड़ा बदलाव आया, तेज हवाएं चलीं, और उसके बाद बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं. राज्य के मौसम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में यह बदलाव आया है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, तो वहीं 10 स्थानों पर आंधी के साथ ओले भी गिरने की खबरें आ रही हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना की फसलों को भी नुकसान हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को भी राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं कई स्थानों पर तो बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई है.

Advertisement

कृषि के जानकारों का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव का रबी की फसल के साथ गेहूं और चना को बड़ा नुकसान हो रहा है क्योंकि ओले गिरने और आंधी के साथ बड़े पैमाने पर फसलें खेत में बिछ गई हैं और उनके खराब होने का खतरा है. स्थिति तब और विकट हो गई जब कई स्थानों पर कटी हुई फसलें खुले खेतों में ही भीग गईं. मौसम के वर्तमान हालात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें